Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार गुर्गे गिरफ्तार, ट्राइसिटी, पटियाला में हमले की रच रहे थे साजिश

साहिबजादा अजीत सिंह नगर में मुठभेड़ के बाद चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं और लक्षित हमलों की साजिश रच रहे थे…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड26 Nov 2025, 10:18 PM IST
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार गुर्गे गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार गुर्गे गिरफ्तार

Sahibzada Ajit Singh Nagar: साहिबजादा अजीत सिंह नगर(एसएएस नगर) में बुधवार को मुठभेड़ के बाद उन चार गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक विदेशी गैंगस्टर द्वारा चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र और पटियाला क्षेत्र में लक्षित हमले करने का काम सौंपा गया था।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से सात .32 कैलिबर की पिस्तौल और 70 कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार लोगों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ ​​भोला उर्फ ​​हनी, लखविंदर सिंह, मोहम्मद समीर और रोहित शर्मा के रूप में हुई है। सभी पटियाला के राजपुरा के निवासी हैं।

मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चारों अपने विदेशी आका गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर काम कर रहे थे और चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र और पटियाला क्षेत्र में लक्षित हमलों की साजिश रच रहे थे।उन्होंने बताया कि आरोपियों को पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स और एसएएस नगर पुलिस ने एसएएस नगर जिले में डेरा बस्सी-अंबाला राजमार्ग पर ‘स्टील स्ट्रिप्स टावर्स’ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें | ग्रैप-3 हटा… दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, जानिए कौन सी पाबंदियां हटाई गईं

पुलिस पर की गोलीबारी

गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने डेरा बस्सी-अंबाला राजमार्ग पर स्थित एक घर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह और कांस्टेबल गुलाब सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं।

यह भी पढ़ें | भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, साल 2030 में अहमदाबाद में होगा आयोजन

जवाबी कार्रवाई में हरविंदर सिंह और मोहम्मद समीर घायल हो गए, जिसके बाद चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया।घटनास्थल का दौरा करने वाले एसएएस नगर के एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी कुख्यात आपराधी हैं। उन्होंने कहा कि जांच जारी रहने पर और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है।डेरा बस्सी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार गुर्गे गिरफ्तार, ट्राइसिटी, पटियाला में हमले की रच रहे थे साजिश
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार गुर्गे गिरफ्तार, ट्राइसिटी, पटियाला में हमले की रच रहे थे साजिश