राजीव शुक्ला संभालेंगे BCCI की कमान! रोजर बिन्नी के बाद बनेंगे अंतरिम अध्यक्ष

क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई में बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं। मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 साल के हो जाएंगे, जिसके बाद वे इस पद के लिए अयोग्य हो जाएंगे। बिन्नी के कार्यकाल में भारत ने दो ICC ट्रॉफी जीतीं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड2 Jun 2025, 01:04 PM IST
राजीव शुक्ला संभालेंगे BCCI की कमान (फाइल फोटो)
राजीव शुक्ला संभालेंगे BCCI की कमान (फाइल फोटो)(X)

BCCI के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी जुलाई में 70 साल के हो जाएंगे, जिसके बाद वो नियमों के तहत इस पद पर बने नहीं रह सकते। ऐसे में खबर है कि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को जुलाई में BCCI का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

BCCI के सीनियर सूत्रों के मुताबिक, जुलाई में 70 साल के होने जा रहे रोजर बिन्नी की जगह राजीव शुक्ला अब BCCI के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे हैं। बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह यह पद संभाला था। राजीव शुक्ला फिलहाल BCCI के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनके जुलाई मध्य तक पदभार संभालने की उम्मीद है। AGM यानी BCCI की सालाना बैठक सितंबर में होने वाली है, तब नया स्थायी अध्यक्ष चुना जाएगा।

BCCI के नियम क्या कहते हैं?

BCCI के नियमों के अनुसार, कोई भी ऑफिस-बेयरर 70 साल की उम्र पार करने के बाद पद पर नहीं रह सकता। इसलिए बिन्नी 19 जुलाई के बाद इस भूमिका के लिए अयोग्य हो जाएंगे। नियमों के अनुसार, सबसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष तब तक अंतरिम अध्यक्ष बनता है जब तक नए चुनाव ना हो जाएं।

IPL चेयरमैन रह चुके हैं राजीव शुक्ला 

राजनीति के साथ-साथ क्रिकेट प्रशासन में भी राजीव शुक्ला की पकड़ काफी मजबूत रही है। वो 2020 से BCCI के उपाध्यक्ष हैं, इससे पहले वो IPL चेयरमैन (2010-2018) रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव भी रह चुके हैं।

बिन्नी का योगदान और उनकी उपलब्धियां

रोजर बिन्नी का कार्यकाल काफी अहम रहा। बिन्नी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की, साथ ही 2023 में भारत में हुए ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई। इसके अलावा महिलाओं की क्रिकेट के लिए Women’s Premier League की शुरुआत भी उन्हीं के कार्यकाल में हुई। 

बिन्नी के सबसे विवादित फैसलों में से एक था सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी करना। इस नियम का उल्लंघन करने पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था।

खिलाड़ी के रूप में बिन्नी का करियर

रोजर बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 47 और 77 विकेट झटके। 1983 के वर्ल्ड कप में वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 18 विकेट लेकर भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

BCCI में और भी बदलाव

इस साल की शुरुआत में BCCI में एक और बड़ा बदलाव हुआ, जय शाह की जगह देवजीत सैकिया को BCCI सचिव नियुक्त किया गया। शाह अब ICC के चेयरमैन बन चुके हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़राजीव शुक्ला संभालेंगे BCCI की कमान! रोजर बिन्नी के बाद बनेंगे अंतरिम अध्यक्ष
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़राजीव शुक्ला संभालेंगे BCCI की कमान! रोजर बिन्नी के बाद बनेंगे अंतरिम अध्यक्ष
OPEN IN APP