Rajya Sabha Election News: नीतीश के नामांकन से सियासी सनसनी, राज्यसभा चुनाव की सारी बड़ी बातें जानिए

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की समयसीमा समाप्त हो चुकी है। आखिरी दिन 5 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में अपना पर्चा दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के बारे में सभी बड़ी बातें जानिए।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड5 Mar 2026, 08:21 PM IST
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।( Hindustan Times)

भारत के चुनाव आयोग (ECI) की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार, 5 मार्च, बुधवार को राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 9 मार्च को नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद 16 मार्च को मतदान होंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। नामांकन के आखिरी दिन सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर आई बिहार से जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्चा भरा।

10 राज्यों की 37 सीटों के लिए चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों से चुने गए सांसदों की सदस्यता अप्रैल 2026 में समाप्त हो रही है। ये सीटें महाराष्ट्र (7), तमिलनाडु (6), बिहार (5), पश्चिम बंगाल (5), ओडिशा (4), असम (3), तेलंगाना (2), छत्तीसगढ़ (2), हरियाणा (2) और हिमाचल प्रदेश (1) से हैं। ध्यान रहे कि राज्यसभा के एक तिहाई सदस्यों का चुनाव हर दूसरे वर्ष होता है। चुने गए सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है।

प्रमुख तारीखें

चुनाव अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 फरवरी, 2026

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख: 5 मार्च, 2026

नामांकन की जांच: 6 मार्च, 2026

नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 मार्च, 2026

मतदान की तारीख: 16 मार्च, 2026 (सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक; गिनती उसी दिन शाम 5 बजे)

ये तारीखें चुनाव आयोग की आधिकारिक अधिसूचना और PIB प्रेस रिलीज पर आधारित हैं। अधिकांश राज्यों में उम्मीदवार बिना विरोध के चुने जाने की संभावना है क्योंकि पार्टियों की विधानसभा में बहुमत है।

यह भी पढ़ें | नीतीश कुमार के जाने के बाद कौन संभालेगा बिहार की गद्दी?

राज्यवार उम्मीदवारों की सूची

राज्यउम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
असमजोगेन मोहनबीजेपी
असमतेराश गोवालाबीजेपी
असमप्रमोद बोरोयूपीपीएल (एनडीए)
बिहारनीतीश कुमारजेडीयू (एनडीए)
बिहारराम नाथ ठाकुरजेडीयू (एनडीए)
बिहारनितिन नबीनबीजेपी
बिहारशिवेश कुमारबीजेपी
बिहारउपेंद्र कुशवाहाआरएलएम (एनडीए)
छत्तीसगढ़लक्ष्मी वर्माबीजेपी
छत्तीसगढ़फूलो देवी नेतामकांग्रेस
हरियाणासंजय भाटियाबीजेपी
हरियाणाकरमवीर सिंह बौद्धकांग्रेस
हिमाचल प्रदेशअनुराग शर्माकांग्रेस
महाराष्ट्रविनोद तावड़ेबीजेपी
महाराष्ट्रमाया चिंतामण ईवनातेबीजेपी
महाराष्ट्ररामराव वडकुटेबीजेपी
महाराष्ट्रज्योति वाघमारेशिवसेना (शिंदे गुट)
महाराष्ट्ररामदास अठावलेआरपीआई(ए) (एनडीए)
महाराष्ट्रपार्थ पवारएनसीपी
महाराष्ट्रशरद पवारएनसीपी (एसपी)
ओडिशामनमोहन समालबीजेपी
ओडिशासुजीत कुमारबीजेपी
ओडिशासंत्रुप्त मिश्राबीजेडी
ओडिशादत्तेश्वर होटाबीजेडी
ओडिशानिर्दलीय दिलीप रेनिर्दलीय (बीजेपी समर्थित)
तमिलनाडुतिरुची एन. शिवाडीएमके
तमिलनाडुजे. कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रनडीएमके
तमिलनाडुएम. क्रिस्टोफर तिलककांग्रेस
तमिलनाडुएल.के. सुदेशडीएमडीके
तमिलनाडुएम. थांबिदुरैएआईएडीएमके
तमिलनाडुअंबुमणि रामदासपीएमके
तेलंगानाअभिषेक मनु सिंघवीकांग्रेस
तेलंगानावेम नरेंदर रेड्डीकांग्रेस
पश्चिम बंगालबाबुल सुप्रियोटीएमसी (एआईटीसी)
पश्चिम बंगालकोएल मल्लिकटीएमसी (एआईटीसी)
पश्चिम बंगालमेनका गुरुस्वामीटीएमसी (एआईटीसी)
पश्चिम बंगालराजीव कुमारटीएमसी (एआईटीसी)
पश्चिम बंगालराहुल सिन्हाबीजेपी

राज्यसभा की 233 सीटों पर होता है निर्वाचन

ध्यान रहे कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। इनमें 233 सीटें प्रत्यक्ष मतदान से भरी जाती हैं जबकि 12 सदस्यों का राष्ट्रपति से मनोनयन होता है। हर दूसरे वर्ष इसके एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं।

बिहार छोड़ राज्यसभा जा रहे हैं नीतीश कुमार

इस बार के राज्यसभा चुनाव के केंद्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय तक बिहार की सत्ता पर राज करने वाले नीतीश कुमार ने अब संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा जाने का फैसला किया है जिसे सदस्य वो कभी नहीं रहे। नीतीश कुमार ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए एक एक्स पोस्ट में कहा कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के अलावा लोकसभा के सदस्य तो रहे, लेकिन राज्यसभा का सदस्य कभी नहीं रहे। नीतीश ने कहा कि उनकी इच्छा संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनने की है। नीतीश कुमार ने नामांकन के लिए तय आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल कर दिया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Rajya Sabha Election News: नीतीश के नामांकन से सियासी सनसनी, राज्यसभा चुनाव की सारी बड़ी बातें जानिए
More