Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 पर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल का ऐलान कर दिया है। इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स - GM)) भी शामिल हैं। इनमें से 121 पुलिस बल से और 4 अन्य अग्निशमन सेवाओं से हैं।
सरकार की ओर से जारी की गई आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए हैं। इसके बाद नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 35 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात 5 कर्मियों को दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड सर्विस के 4 बचावकर्मी भी वीरता पदक विजेताओं में चुने गए हैं। जम्मू और कश्मीर पुलिस को सबसे ज़्यादा 33 गैलेंट्री मेडल मिले हैं, उसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 मेडल मिले हैं।
LG मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को दी बधाई
जम्मू-कश्मीर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2026 के इस शुभ अवसर पर वीरता पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर अधिकारियों और कर्मियों को हार्दिक बधाई।
आरजी कर केस की जांच करने वाले CBI अधिकारी को वीरता पद
982 वीरता और सेवा मेडल में से 125 गैलेंट्री मेडल हैं। 101 प्रेसिडेंट मेडल (PSM) और 756 मेरिटोरियस सर्विस मेडल (MSM) हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में CRPF एकमात्र फोर्स है जिसे 12 पदकों के साथ वीरता पुरस्कार मिले हैं। CBI) के 31 अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल और मेरिटोरियस मेडल से मिले हैं। इनमें आरजी कर रेप-मर्डर केस की जांच करने वाले CBI के जॉइंट डायरेक्टर वी चंद्रशेखर भी शामिल हैं। चंद्रशेखर ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की जांच की थी।
जानिए कब दिया जाता है वीरता पदक
परिभाषा के अनुसार, वीरता पदक असाधारण बहादुरी और विशिष्ट वीरतापूर्ण कार्य के आधार पर जीवन और संपत्ति बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इसमें उठाए गए जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। बयान के अनुसार, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम), सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) कर्तव्य के प्रति निष्ठा की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।