Share market: क्या होने वाला है बड़ा मार्केट क्रैश? मशहूर लेखक का पोस्ट वायरल, पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

Share market news: मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने US मार्केट में बड़ी गिरावट की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लाखों डॉलर उड़ सकते हैं, इसलिए गोल्ड, सिल्वर, बिटकॉइन और एथेरियम जैसे हार्ड एसेट्स में निवेश करें। तो क्या सच में मार्केट क्रैश होने वाला है।

Priya Shandilya, Livemint
अपडेटेड2 Nov 2025, 04:31 PM IST
शेयर मार्केट की चाल पर रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने दी चेतावनी
शेयर मार्केट की चाल पर रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने दी चेतावनी

Share market news: आजकल मार्केट में अनिश्चितता का माहौल है। एक तरफ लोग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते स्टॉक मार्केट देखकर खुश होते हैं, तो दूसरी तरफ कुछ बड़े निवेशक लगातार चेतावनी देते हैं कि ये चढ़ाव हमेशा नहीं चलेगा। अब Rich Dad Poor Dad के मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है।

क्या होने वाला है बड़ा मार्केट क्रैश?

कियोसाकी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका के स्टॉक मार्केट में एक 'बहुत बड़ा क्रैश' शुरू हो चुका है, और इससे लाखों डॉलर उड़ जाएंगे।

उनके मुताबिक, वॉल स्ट्रीट पर जल्द ही ऐसी गिरावट देखने को मिल सकती है जिसमें कई लोग अपनी कमाई गंवा बैठेंगे। इस अलर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भारी चर्चा भी हो रही है।

इनमें निवेश करने की दी सलाह

इतना ही नहीं, बल्कि कियोसाकी ने निवेशकों को स्टॉक्स से हटकर हार्ड एसेट्स में निवेश करने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सिल्वर, गोल्ड, बिटकॉइन और एथेरियम जैसे एसेट्स इस गिरावट में आपकी बचत बचा सकते हैं। सोना और चांदी हमेशा से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इनके दाम गिरे हैं। डॉलर मजबूत हुआ है और दुनिया भर के निवेशक अब ज्यादा जोखिम उठाने को तैयार हैं, यानी वे ऐसे निवेश चुन रहे हैं जिनमें मुनाफा तो ज्यादा है, लेकिन खतरा भी।

क्रिप्टो में भी दबाव

अक्टूबर में बिटकॉइन ने $126,000 का रिकॉर्ड छुआ था, लेकिन अब ये करीब 5% गिरकर $104,700 तक आ गया है। एथेरियम और बाकी क्रिप्टो टोकन भी कमजोर दिख रहे हैं, क्योंकि इन दिनों निवेशकों का जोश थोड़ा कम हो गया है।

पहले भी कियोसाकी ने दी है चेतावनी

कियोसाकी पहले भी कई बार ऐसे अलर्ट दे चुके हैं। COVID-19 के दौरान, फिर 2022 में और इस साल मई में भी उन्होंने कहा था कि “इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश” आने वाला है। उनका मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था कर्ज, मुद्रास्फीति और सेंट्रल बैंक की नीतियों की वजह से संकट में है। उनके अनुसार स्टॉक्स और बॉन्ड नकली पैसा हैं और असली पैसा गोल्ड-सिल्वर-क्रिप्टो है।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया। कुछ ने कहा कि वो हर साल क्रैश की भविष्यवाणी करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि मार्केट्स सिर्फ गिरते नहीं, रोटेट होते हैं और स्मार्ट मनी हमेशा सही जगह चली जाती है। दूसरे ने कहा कि जब लिक्विडिटी क्राइसिस आता है तो क्रिप्टो और सिल्वर भी दोगुना गिरते हैं। कई लोगों ने गोल्ड-सिल्वर को क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित बताया।

कियोसाकी की बात मानें या नहीं, लेकिन मार्केट वॉलैटिलिटी सच है। ऐसे में निवेशकों को घबराने की बजाय समझदारी से निवेश और रिस्क मैनेजमेंट करना चाहिए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Share market: क्या होने वाला है बड़ा मार्केट क्रैश? मशहूर लेखक का पोस्ट वायरल, पहले भी दे चुके हैं चेतावनी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Share market: क्या होने वाला है बड़ा मार्केट क्रैश? मशहूर लेखक का पोस्ट वायरल, पहले भी दे चुके हैं चेतावनी