उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
समाजवादी पार्टी ने X पर जानकारी दी कि घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। पार्टी ने इसे बेहद दुखद बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!”