Samrat Chaudhary Net Worth: बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के हैं मालिक, जानिए एजुकेशन

Samrat Chaudhary Net Worth: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह बीजेपी के सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पार्टी ने उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया है, जिसके बाद उनका सीएम बनना तय हो गया है। आइये जानते हैं कितनी है उनकी संपत्ति।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Apr 2026, 06:01 PM IST
Samrat Chaudhary Net Worth: सम्राट चौधरी बिहार के पहले BJP मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
Samrat Chaudhary Net Worth: सम्राट चौधरी बिहार के पहले BJP मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Samrat Chaudhary Net Worth: सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे। पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया। चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी और उनके परिवार की कुल संपत्ति करोड़ों में है।

सम्राट चौधरी के बारे में खास बात यह है कि उन पर कोई कर्ज नहीं है। हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी और उनके परिवार के पास कुल मिलाकर करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। यह जानकारी उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन के समय दी थी। पिछले साल के उनके चुनावी हलफ़नामे में ग्रामीण और शहरी, दोनों ही क्षेत्रों में उनकी चल और अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा दिया गया है। हलफ़नामे के अनुसार, तारापुर के इस विधायक के परिवार के पास 1,71,550 नकद थे।

सम्राट चौधरी की नेटवर्थ

न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, सम्राट चौधरी के चुनावी हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास 9.29 करोड़ की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी ममता कुमारी के पास 2.01 करोड़ की संपत्ति है। दोनों की मिलाकर, चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 11,31,04,428 है। इस दंपति के बैंक खातों में कुल 27 लाख जमा हैं और दोनों के पास 20-20 लाख का सोना है। उनके पास 75,000 मूल्य की चांदी भी है। इसके साथ ही शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में 32 लाख का निवेश भी है। उन्होंने इक्विटी फंड में 4.18 लाख और HDFC मिडकैप फंड में 5.23 लाख का निवेश किया है।

यह भी पढ़ें | बिहार को मिला नया 'सम्राट', बीजेपी विधायक दल के लीडर चुने गए सम्राट चौधरी

अचल संपत्तियां

उनके पास ग्रामीण और शहरी, दोनों ही क्षेत्रों में काफी जमीन-जायदाद है। इसमें मुंगेर जिले का लखनपुर और पटना के कुछ हिस्से शामिल हैं। ममता कुमारी के पास भी करोड़ों रुपये की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां हैं। उनकी अचल संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 9.30 करोड़ है।

कितने पढ़े - लिखे हैं सम्राट चौधरी?

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को सम्राट चौधरी खूब चर्चाएं होती हैं। वहीं चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन्होंने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से प्री फाउंडेशन कोर्स (PFC) किया है। इसके अलावा उनके पास डॉक्टरेट इन लिटरेचर की मानद उपाधि भी है। बता दें कि प्री फाउंडेशन कोर्स, उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो औपचारिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए और सीधे हायर एजुकेशन में प्रवेश चाहते हैं।

यह भी पढ़ें | राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

सम्राट चौधरी की फैमिली में कौन - कौन

सम्राट चौधरी एक कद्दावर राजनीतिक परिवार से आते हैं; उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज राजनेता रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम ममता कुमारी हैं। सम्राट चौधरी और उनके परिवार का प्रभाव मुंगेर और खगड़िया बेल्ट में काफी गहरा माना जाता है। चौधरी के पास 4 लाख रुपये की एनपी बोर राइफल और 2 लाख रुपये की रिवॉल्वर भी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Samrat Chaudhary Net Worth: बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के हैं मालिक, जानिए एजुकेशन
More