School Holidays: अब इस राज्य में जनवरी नहीं सीधे फरवरी में खुलेंगे स्कूल, जानें अन्य प्रदेशों में कब पड़ेंगी छुट्टियां

देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों की विंटर वेकेशन 1 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां लंबे समय तक रहेंगी। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी जल्द छुट्टियों का कार्यक्रम जारी होगा।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड8 Dec 2025, 11:11 AM IST
School Holidays: अब इस राज्य में जनवरी नहीं सीधे फरवरी में खुलेंगे स्कूल, जानें अन्य प्रदेशों में कब पड़ेंगी छुट्टियां
School Holidays: अब इस राज्य में जनवरी नहीं सीधे फरवरी में खुलेंगे स्कूल, जानें अन्य प्रदेशों में कब पड़ेंगी छुट्टियां(Santosh Kumar/ Hindustan Times)

सर्दी बढ़ते ही देश के कई राज्यों में स्कूलों की विंटर वेकेशन शुरू होने वाली हैं। इस बार जम्मू-कश्मीर में छुट्टियों का समय काफी लंबा रखा गया है। यहां छुट्टियां दिसंबर से शुरू होकर फरवरी 2026 के अंत तक चलेंगी।

स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की पढ़ाई 1 दिसंबर से बंद है, जबकि छोटी कक्षाओं की छुट्टियां 26 नवंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। सीनियर कक्षाओं में भी 11 दिसंबर से पढ़ाई रोक दी जाएगी। छात्रों की वापसी अगले साल फरवरी में होगी।

यह भी पढ़ें | आज लोकसभा में वंदे मातरम बहस का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर के बाद अब उम्मीद है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे दूसरे उत्तरी राज्यों में भी जल्द ही छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

दिल्ली में छुट्टियां

दिल्ली में सर्दी शुरू होते ही स्कूलों में छुट्टियों की तैयारी भी तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय के तय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, यहां अगले साल 1 जनवरी से विंटर वेकेशन शुरू होंगी और 15 जनवरी 2026 तक चलेंगी। यह तारीख पहले जारी नोटिस में बताई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें | सिर्फ बिग बॉस 19 ही नहीं, इस साल 2 ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं गौरव खन्ना, जानिए

जानिए अन्य राज्यों के बारे में

हरियाणा में आमतौर पर जनवरी की पहली तारीख से स्कूल बंद रहते हैं और 16 जनवरी से कक्षाएं फिर से शुरू हो जाती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी लगभग इतने ही दिन की छुट्टी होती है, यानी करीब पंद्रह दिन।

यह भी पढ़ें | उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, जानिए दक्षिण भारत की स्थिति

ऐसे में इस बार भी 1 जनवरी से अवकाश शुरू होने की संभावना है। केरल में पढ़ाई पर असर स्थानीय निकाय चुनावों की वजह से पड़ेगा। यहां अलग-अलग क्षेत्रों में 9 और 11 दिसंबर को स्कूल नहीं खुलेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़School Holidays: अब इस राज्य में जनवरी नहीं सीधे फरवरी में खुलेंगे स्कूल, जानें अन्य प्रदेशों में कब पड़ेंगी छुट्टियां
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़School Holidays: अब इस राज्य में जनवरी नहीं सीधे फरवरी में खुलेंगे स्कूल, जानें अन्य प्रदेशों में कब पड़ेंगी छुट्टियां