Shubman Gill News: गिल की चोट ने बढ़ाई टेंशन! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच से हो सकते हैं बाहर

Shubman Gill News: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के अंतिम दो टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ट्रेनिंग सत्र के दौरान लगी और उन्हें जल्द ठीक होने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड17 Dec 2025, 09:57 PM IST
शुभमन गिल को लगी चोट
शुभमन गिल को लगी चोट

Shubman Gill News: भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर झटका लगा है। उपकप्तान शुभमन गिल, जो हाल ही में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, पैर के अंगूठे में चोट के कारण सीरीज के आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम से जुड़े सूत्रों ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

पता चला है कि गिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी और उनके जल्दी ठीक होने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि शुभमन ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से एक दिन पहले नेट में लंबे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया था। सत्र के आखिर में उनके पैर के अंगूठे पर चोट लग गई। उन्हें दर्द हो रहा था और वह लंगड़ा रहे थे। बुधवार को उनके लिए खेलना मुश्किल होता इसलिए वह टीम के साथ नहीं आए क्योंकि उनके इस मैच में खेलने की बहुत कम संभावना थी।

खेलने पर संशय बरकरार

उन्होंने कहा कि इस समय यह कहना मुश्किल है कि वो अहमदाबाद में खेलेंगे या नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी श्रृंखला है और उस द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के लिए टीम समान रहने वाली है इसलिए राष्ट्रीय चयन समिति और टीम प्रबंधन अपने शीर्ष क्रम के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को लेकर सभी जरूरी सावधानियां बरतना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें | पर्सनल लोन के लिए मिनिमम इनम कितनी होनी चाहिए? यहां जानिए पूरी डिटेल

पहले भी लगी थी चोट

गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर हो गए थे, जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। वह गुवाहाटी टेस्ट और उसके बाद की एकदिवसीय श्रृंखाल से भी बाहर रहे।

यह भी पढ़ें | BS-3, BS-4, BS-5 क्या है? जानिए इन शब्दों का मतलब, साफ हवा से इनका सीधा कनेक्शन

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था जबकि आलोचक संजू सैमसन से पहले टीम में उनकी जगह पर सवाल उठा रहे थे जिन्होंने पिछले सत्र में तीन शतक लगाए थे।सीरीज में गिल का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए। इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली लेकिन वहां भी वह अपने रंग में नहीं दिखे।

हालांकि गौतम गंभीर की अगुवाई वाले पूरे कोचिंग स्टाफ ने अपने स्टार बल्लेबाज का मजबूती से समर्थन किया है कि वह अगले साल फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Shubman Gill News: गिल की चोट ने बढ़ाई टेंशन! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच से हो सकते हैं बाहर
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Shubman Gill News: गिल की चोट ने बढ़ाई टेंशन! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच से हो सकते हैं बाहर