Shubman Gill Performance: T-20 वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हो गए शुभमन गिल? टीम सिलेक्टर अगरकर ने बताई सच्चाई

Shubman Gill News: शुभमन गिल को टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा कि टीम में संयोजन का ध्यान रखा गया है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड20 Dec 2025, 06:17 PM IST
T-20 वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हो गए शुभमन गिल
T-20 वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हो गए शुभमन गिल

Shubman Gill News: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने शनिवार को कहा कि हालिया मैचों में शुभमन गिल के रन न बना पाने और संयोजन की मजबूरियों के कारण उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया।

भारतीय टी20 टीम के हाल ही में उपकप्तान नियुक्त किए गए गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने इस श्रृंखला में चार, शून्य और 28 रन बनाए, जबकि चोट के कारण पांचवां मैच नहीं खेल पाए।

शुभमन गिल को लेकर क्या बोले अगरकर?

अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें पता है कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इस समय शायद उनके बल्ले से उतने रन नहीं निकल पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वो बदकिस्मती से पिछले विश्व कप से भी बाहर रह गए थे क्योंकि हमने अलग संयोजन के साथ खेलने का फैसला किया था। टीम चयन में संयोजन का ध्यान रखना होता है। जब आप 15 खिलाड़ियों की टीम चुनते हैं तो किसी न किसी को बाहर रहना पड़ता है और इस बार दुर्भाग्य से गिल को बाहर होना पड़ा।

यह भी पढ़ें | आपके फोन में है पायल गेमिंग का फर्जी MMS? तुरंत करें डिलीट,शेयर किया तो होगी जेल

अगरकर ने कहा कि टीम प्रबंधन शीर्ष क्रम में एक अतिरिक्त विकेटकीपर रखना चाहता था, जिसके चलते एक बल्लेबाज की कुर्बानी देनी पड़ी।उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को प्राथमिकता दी गई जबकि जितेश शर्मा का इस्तेमाल आमतौर पर निचले क्रम के तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया गया था।

जितेश पर भी बोलो अगरकर

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि हम संयोजन को देख रहे हैं और हमें ऐसे विकेटकीपर की जरूरत महसूस हुई जो ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सके। जितेश ने कुछ गलत नहीं किया लेकिन हमें संयोजन और शीर्ष क्रम में विकेटकीपर की जरूरत को ध्यान में रखना पड़ा।

यह भी पढ़ें | इंटरकास्ट हुई है मैरिज? UP सरकार देगी 2.5 लाख रुपये, जानिए कैसे करना है अप्लाई

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी गिल को टीम से बाहर रखने के पीछे संयोजन को ही मुख्य कारण बताया। सूर्यकुमार ने कहा कि टी20 विश्व कप (2024) के बाद जब हम श्रीलंका गए थे तब हमने कुछ मैचों में 200 से अधिक रन बनाए थे और गिल उस टीम का हिस्सा थे। हम शीर्ष क्रम में एक विकेटकीपर और नीचे रिंकू या वाशी (वॉशिंगटन सुंदर) को रखना चाहते थे, इसलिए हमें ऊपर एक अतिरिक्त विकेटकीपर रखना पड़ा। गिल की फॉर्म पर कोई सवाल नहीं है।

सूर्यकुमार पर जताया भरोसा

सूर्यकुमार ने लंबे समय से चल रहे अपने खराब दौर को लेकर भी ज्यादा चिंता नहीं जताई और आगामी टी20 विश्व कप से पहले अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी दोबारा हासिल करने का भरोसा व्यक्त किया। इस साल टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उनका औसत करीब 15 के आसपास रहा है। अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले उनकी फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां भारत सात फरवरी से अपने खिताब की रक्षा करेगा।

यह भी पढ़ें | कार में काली फिल्म लगाने से चालान तो कटेगा ही, इंश्योरेंस क्लेम भी होगा रिजेक्ट

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मुझे क्या करना है और मैं वह करूंगा। आप निश्चित तौर पर सूर्यकुमार बल्लेबाज को देखेंगे। यह दौर (खराब लय) थोड़ा लंबा चला है, लेकिन पहले भी कई खिलाड़ी खराब फॉर्म से वापसी कर चुके हैं। इस 35 साल के खिलाड़ी ने माना कि घरेलू सरजमीं पर विश्व कप खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उन्हें ऐसी चुनौती पसंद है।

भारतीय कप्तान ने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। टीम संतुलित दिख रही है और हमने सही खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम को देखते हुए हमारे पास पहले से ही 2-3 संयोजन तैयार हैं

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Shubman Gill Performance: T-20 वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हो गए शुभमन गिल? टीम सिलेक्टर अगरकर ने बताई सच्चाई
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Shubman Gill Performance: T-20 वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हो गए शुभमन गिल? टीम सिलेक्टर अगरकर ने बताई सच्चाई