Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Tamil Nadu Weather: दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून अब आखिरी दौर में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में इसके खत्म होने के हालात बन रहे हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड14 Jan 2026, 09:37 PM IST
दक्षिण भारत में अगले 3 दिनों में खत्म हो सकता है पूर्वोत्तर मानसून (फाइल फोटो)
दक्षिण भारत में अगले 3 दिनों में खत्म हो सकता है पूर्वोत्तर मानसून (फाइल फोटो)(AFP)

Tamil Nadu Weather: दक्षिण भारत में पिछले कुछ हफ्तों से खिंचा चला आ रहा पूर्वोत्तर मानसून अब आखिरकार विदा लेने की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले तीन दिनों में हालात ऐसे बन रहे हैं कि दक्षिण भारत से उत्तर-पूर्वी मानसून का असर धीरे-धीरे खत्म हो सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश दर्ज की जा रही है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम का रुख अब बदलता नजर आ रहा है।

कुछ जगहों पर बारिश, कहीं मौसम साफ

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दक्षिण तमिलनाडु के कई इलाकों और उत्तर तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। कराईकल क्षेत्र में बहुत हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि पुडुचेरी में मौसम शुष्क बना रहा। यह संकेत माना जा रहा है कि मानसून अब अपने आखिरी चरण में है।

जनवरी तक क्यों खिंच गया मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून को 30 दिसंबर 2025 तक लौट जाना चाहिए था, लेकिन यह जनवरी 2026 तक खिंच गया। इसकी बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र रहा, जो बाद में दबाव और फिर गहरे दबाव में बदल गया। यह मौसम प्रणाली कमजोर होकर दो दिन पहले श्रीलंका के तट को पार कर चुकी है।

मौसम विभाग ने कहा कि जनवरी महीने में बंगाल की खाड़ी में इस तरह की मौसम प्रणाली बनना असामान्य माना जाता है। इसे सीधे तौर पर इस बात से जोड़ा जा रहा है कि पूर्वोत्तर मानसून सामान्य समय से ज्यादा देर तक सक्रिय रहा।

अब मानसून की विदाई के संकेत

अब जब यह मौसम प्रणाली कमजोर होकर तट पार कर चुकी है, तो अगले तीन दिनों में मानसून के लौटने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र, केरल और माहे, साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मानसून की बारिश खत्म होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले एक सप्ताह के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु के पश्चिमी घाट वाले जिलों में अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट