France Wildfire: 44°C की गर्मी बनी आफत! यूरोप के जंगलों में भड़की भीषण आग, हजारों हेक्टेयर वन स्वाहा

दक्षिणी यूरोप, विशेष रूप से फ्रांस, स्पेन और इटली, भीषण गर्मी और तेज हवाओं से जंगल की आग की चपेट में है। स्पेन ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है, जबकि फ्रांस ने ईयू से मदद मांगी है। कई क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री तक पहुँच सकता है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड24 Jul 2026, 05:55 PM IST
यूरोप के जंगलों में भड़की आग
यूरोप के जंगलों में भड़की आग

Europe Wildfire: फ्रांस, स्पेन और इटली सहित पूरा दक्षिणी यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण भड़की जंगल की आग से जूझ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है, जबकि फ्रांस ने यूरोपीय संघ (ईयू) से आपातकालीन मदद मांगी है।

स्पेन में बेकाबू हुई आग

स्पेन की राजधानी मैड्रिड और आविला प्रांत के आसपास के जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। मैड्रिड के पश्चिम में स्थित विला डेल प्राडो और सैन मार्टिन दे वाल्देइग्लेसियास कस्बों में आग पर फिलहाल काबू नहीं पाया जा सका है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्रों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें | मेरा TDS कट गया है, तो क्या मुझे ITR फाइल करना पड़ेगा? जानिए आयकर विभाग का नियम

फ्रांस ने EU से मांगी मदद

दूसरी ओर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए ईयू के नागरिक सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करने का अनुरोध किया है। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम प्रांत जिरोंद के साउमोस क्षेत्र से मंगलवार को शुरू हुई आग तेजी से ले पोर्ज और लेज काप-फेरे की ओर बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें | क्या आपके PF पर नहीं मिला ब्याज? यहां करें शिकायत, जानिए पूरा प्रोसेस

8,700 हेक्टेयर जंगल जलकर राख

इसने 'लांदेस दे गास्कोन' के जंगलों और आर्काचोन बेसिन के उत्तर में लगभग 1,400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। समूचे जिरोंद में अब तक 8,700 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जल चुका है और लगभग 20 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मदद के लिए क्रोएशिया, पुर्तगाल, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया से दमकल विमान और हेलीकॉप्टर भेजे जा रहे हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश में अब तक दो दमकल कर्मचारियों की मौत भी हो गयी है।

यह भी पढ़ें | महिला ने दिया एक चेहरे की 4 बेटियों को जन्म, डॉक्टर्स रह गए दंग

ड्यूटी के दौरान दमकलकर्मी की मौत

उधर, इटली के सिलीसी द्वीप में दमकलकर्मियों, वन रक्षकों और नागरिक सुरक्षा अधिकारियों सहित करीब छह हजार कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। सैन कैटाल्डो में ड्यूटी के दौरान एक दमकलकर्मी की मौत हो गई, जिस पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।यूरोपीय वन अग्नि सूचना प्रणाली के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष की शुरुआत से अब तक यूरोपीय संघ में 2,54,388 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़France Wildfire: 44°C की गर्मी बनी आफत! यूरोप के जंगलों में भड़की भीषण आग, हजारों हेक्टेयर वन स्वाहा
More