स्पैम कॉल से हैं परेशान तो इस ऐप से मिलेगा समाधान, TRAI ने यह सुझाव

How To Stop Spam Calls: मोबाइल यूजर्स अक्सर ही स्पैम कॉल्स से परेशान रहते हैं। ऐसे कॉल्स आमतौर पर प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए होते हैं। हालांकि ऐसे कॉल से लोग फ्रॉड के शिकार भी होते हैं। लिहाजा इस तरह के कॉल को ब्लॉक करना जरूरी है। आइये जानते हैं कैसे पाएं स्पैम कॉल से छुटकारा

Jitendra Singh
अपडेटेड31 Mar 2026, 06:47 PM IST
How To Stop Spam Calls: आजकल मोबाइल नंबर कई जगह पहुंच जाता है।
How To Stop Spam Calls: आजकल मोबाइल नंबर कई जगह पहुंच जाता है।

How To Stop Spam Calls: आज के समय में हर किसी के जीवन में मोबाइल फोन का काफी महत्व है। ग्रॉसरी ऑर्डर करने से लेकर कहीं का भी टिकट बुक करने तक के लिए मोबाइल की जरूरत पड़ती है। हर दिन हम सभी जितना ज्यादा मोबाइल पर निर्भर हो रहे हैं, उतना ही ज्यादा कुछ समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इन समस्याओं में सबसे ऊपर आता है मोबाइल नंबर पर स्पैम कॉल्स का आना। वैसे भी अनचाहे कॉल, फर्जी ऑफर और दिनभर बजता फोन देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स की यही सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है।

हम में से बहुत से लोगों के नंबर पर दिनभर अनजान नंबर से कॉल्स आते हैं। कई बार ये स्पैम कॉल्स धोखाधड़ी का कारण भी बन सकते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी जानकारी दी है। ट्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर कहा है कि अगर आप रोजाना स्पैम कॉल्स से परेशान हैं तो इन्हें ब्लॉक करने से कोई फ़ायदा नहीं होगा। इसका एक शानदार समाधान मौजूद है। आइये जानते हैं कैसे पाएं स्पैम कॉल से छुटकारा।

यह भी पढ़ें | स्पैम से कैसे बचें? जानिए मैसेज के पीछे लिखे S, P, G और T का मतलब

DND एक्टिवेट करें

सबसे पहले अपने मोबाइल में डीएनडी सर्विस एक्टिवेट कर लें। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के बाद आपके नंबर पर स्पैम कॉल्स नहीं आएंगे। इसके लिए अपने फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें। इसमें एक नया मैसेज लिखें, और उसमें जिसमें START टाइप करें। इस मैसेज को 1909 पर भेज दें। इसके बाद जो विकल्प आएं, उसे फॉलो करते हुए अपने मोबाइलमें डीएनडी सर्विस को एक्टिवेट कर लें। ये सर्विस एक्टिवेट होने में 45 दिन का समय लग सकता है।

यूजर्स की निजता का ध्यान रखता है DND ऐप

खास बात यह है कि अब शिकायत के बाद यूजर यह भी ट्रैक कर सकेगा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई यानी मामला खुला है, बंद हुआ या जांच चल रही है। TRAI के मुताबिक, DND ऐप यूजर की निजता का ध्यान रखता है। ऐप कॉल लॉग और मैसेज तक एक्सेस मांगता है, ताकि स्पैम की पहचान आसान हो सके, लेकिन अगर कोई यूजर परमिशन नहीं देना चाहता, तो वह नंबर मैन्युअली डालकर भी शिकायत दर्ज कर सकता है।

यह भी पढ़ें | वाह रे नीतीश कुमार, अब बिहार के किसानों को इजरायल भेजेगी सरकार

एंड्रायड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराए जा रहे दोनों ऐप

नए और अपग्रेडेड TRAI DND और MySpeed ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। TRAI ने लोगों से अपील की है कि वे इन ऐप्स को डाउनलोड करें और स्पैम कॉल व नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट करें। यानी अब अनवांटेड कॉल्स और खराब नेटवर्क को लेकर सिर्फ शिकायत नहीं, कार्रवाई का रास्ता खुल गया है। सरकार के ये दो ऐप आम मोबाइल यूजर्स को सीधा हथियार दे रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़स्पैम कॉल से हैं परेशान तो इस ऐप से मिलेगा समाधान, TRAI ने यह सुझाव
More