SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Kolkata News: स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 रविवार रात मुंबई से कोलकाता आ रही थी, तभी उसका एक इंजन बीच हवा में ही फेल हो गया। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट के विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड10 Nov 2025, 07:41 AM IST
Kolkata News: पायलट की सूझबूझ से विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
Kolkata News: पायलट की सूझबूझ से विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

SpiceJet Incident: मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG670 का इंजन अचानक आसमान में खराब हो गया है। विमान के पायलट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इंजन फेलियर की सूचना दी। इसके साथ ही इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। एटीसी ने पायलट के अनुरोध को तुरंत स्वीकार कर लिया और कोलकाता एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया गया। फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम तैनात हो गईं। अधिकारियों ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया, "फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई और रविवार रात 23.38 बजे पूरी इमरजेंसी हटा ली गई।

यह भी पढ़ें | आवारा पशुओं को लेकर दुविधा कायम, अभी भी जारी है मानवीय तरीके से संघर्ष

विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट SG670 में तकनीकी खराबी आई, लेकिन ट्रेंड क्रू ने विमान की सेफ लैंडिंग सुनिश्चित की. यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। लैंडिंग के बाद टेक्निशियंस की टीम ने स्पाइसजेट के विमान की जांच शुरू कर दी है ताकि इंजन फेल होने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

इससे पहले 23 अक्टूबर को स्पाइसजेट की दिल्ली-पटना फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि दिल्ली से पटना की फ्लाइट SG-497 ने तय समय पर आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान ने जैसे ही ऊंचाई पकड़ी पायलट को कंट्रोल पैनल पर तकनीकी खराबी का संकेत मिला, जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली मोड़ लिया गया। यह बोइंग का 737-8A विमान था, जिसमें केबिन क्रू समेत कुल 160 यात्री सवार थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
OPEN IN APP