SR in Assam: असम में SR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, हटाए गए 2.4 लाख नाम

SR in Assam: असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची पब्लिश कर दी है। विशेष पुनरीक्षण के बाद जारी इस सूची के अनुसार, राज्य में अब कुल 2.49 करोड़ वोटर्स रजिस्टर्ड हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड11 Feb 2026, 09:03 AM IST
SIR in Assam: असम में 2.49 करोड़ वोटर्स हैं।
SIR in Assam: असम में 2.49 करोड़ वोटर्स हैं।

SR in Assam: चुनाव आयोग ने मंगलवार को स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें असम के सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद कुल 2,49,58,139 वोटर हैं। असम के मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या 2.52 करोड़ थी, जो अब अंतिम मतदाता सूची में घटकर 2.49 करोड़ हो गई है। कुल मिलाकर 2,43,485 वोटर कम हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में 1.24 करोड़ पुरुष वोटर, 1.24 करोड़ महिला वोटर और 343 थर्ड जेंडर वोटर हैं। असम के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया, विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) 2026 के लिए इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को पब्लिश की गई थी। इससे पहले 22 नवंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक हाउस-टू-हाउस सत्यापन अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

61 लाख से ज्यादा घरों में हुआ था वेरिफिकेशन

चुनाव आयोग के संयुक्त CEO ने कहा है कि असम में अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। असम के वोटर्स की ड्राफ्ट लिस्ट से 2.43 लाख नाम हटाए गए हैं। SIR के तहत असम में 61 लाख से ज्यादा घरों में जाकर वेरिफिकेशन किया गया था। इसमें हजारों चुनाव अधिकारी, बूथ लेवल ऑफिसर और सुपरवाइजर शामिल थे। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने निगरानी के लिए 61,533 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए थे। इस प्रक्रिया के बाद राज्य में 31,486 मतदान केंद्र तय किए गए।

यह भी पढ़ें | यूपी की वोटर लिस्ट में आपका नाम बचा या कट गया? मतदाता लिस्ट ऐसे करें चेक

चुनाव आयोग ने की समीक्षा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद असम में व्यापक स्तर पर सुरक्षा संबंधी समीक्षा (SIR) की जाएगी। चुनाव आयोग ने मार्च या अप्रैल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए असम की तैयारियों की समीक्षा की है। इसके साथ ही जिला स्तरीय तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय का आकलन करने के लिए दो दिवसीय बैठक आयोजित की है।

जानिए किसे कहते हैं D वोटर

ड्राफ्ट रोल के मुताबिक असम में कुल 2,51,09,754 वोटर थे. इनमें 93,021 हजार से ज्यादा D-वोटर यानी डाउटफुल वोटर शामिल नहीं हैं। वोटर लिस्ट में से मौत, नई जगह शिफ्ट होने या डुप्लीकेट एंट्री होने की वजह से 10.56 लाख लोगों के नाम हटाए गए। D-वोटर वे लोग होते हैं, जिनकी नागरिकता पर सरकार को शक होता है। ऐसे लोगों को वोट देने की परमिशन नहीं होती है। इन्हें फॉरेनर्स एक्ट, 1946 के तहत खास ट्रिब्यूनल तय किया जाता है और इन्हें वोटर कार्ड भी नहीं दिया जाता। इन डी-वोटर्स की जानकारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अलग से जोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें | उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे

बदल सकते हैं 126 सीटों के समीकरण

विशेष पुनरीक्षण 2026 के तहत असम की सभी 126 विधानसभा सीटों का डेटा अपडेट किया गया है। नामों में हुई इस भारी कटौती और बड़ी संख्या में नए युवाओं के जुड़ने से कई क्षेत्रों के पुराने वोटिंग समीकरण बदल सकते हैं। अब राजनीतिक दलों के बीच इस बात को लेकर हलचल तेज है कि किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नाम कटे हैं और इसका असर नतीजों पर क्या पड़ेगा?

यह भी पढ़ें | यूपी चुनाव तैयारी: नई मतदाता सूची की तारीखें बदलीं, जानें पूरा शेड्यूल

मई 2026 में सरकार का कार्यकाल हो रहा है खत्म

बता दें कि असम सरकार का कार्यकाल मई 2026 में खत्म हो रहा है। उम्मीद है कि चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। पिछले चुनाव यानी 2021 की बात करें तो भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने 75 सीटें जीतकर ऐतिहासिक वापसी की थी। इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2026 का चुनाव कई मायनों में अलग होगा, क्योंकि यह नए परिसीमन के बाद होने वाला पहला चुनाव है। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में हुए बदलाव और मतदाता सूची से लाखों नामों की कटौती ने पुराने वोटिंग समीकरणों को पूरी तरह हिला दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़SR in Assam: असम में SR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, हटाए गए 2.4 लाख नाम
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़SR in Assam: असम में SR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, हटाए गए 2.4 लाख नाम