SSC Exam Date 2026: SSC ने नए साल पर जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी CGL, MTS, हवलदार और कांस्टेबल परीक्षा

SSC ने 2026 की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। CGL टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी को होगी। MTS और हवलदार की परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होगी। GD कांस्टेबल परीक्षा 23 फरवरी से संभावित है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Manali Rastogi
अपडेटेड4 Jan 2026, 07:13 AM IST
एसएससी जीडी परीक्षा तिथि 2026
एसएससी जीडी परीक्षा तिथि 2026

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए नए साल की शुरुआत में अच्छी खबर आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2026 में होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें SSC CGL, MTS, हवलदार और GD कांस्टेबल जैसी अहम परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं, जिनका अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें | स्टेबिन बेन ने नुपुर सेनन को फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, जानिए उनके बारे में

SSC CGL 2025 (टियर-2) परीक्षा

SSC CGL टियर-2 की परीक्षा जनवरी 2026 में होगी। 18 जनवरी को कंप्यूटर आधारित स्किल टेस्ट (DEST) कराया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 19 जनवरी 2026 को मुख्य लिखित परीक्षा होगी, जिसमें गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी दिन सांख्यिकी (Statistics) का पेपर भी आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | बच्चे रात में सोते समय क्यों हटा देते हैं अपना कंबल? पीडियाट्रिशन से जानिए जवाब

SSC MTS और हवलदार परीक्षा

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार पदों के लिए लिखित परीक्षा फरवरी 2026 में होगी। यह परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शिफ्ट का चयन कर सकेंगे।

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026

CAPFs, SSF और असम राइफल्स में GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, आयोग ने अभी इसे अस्थायी तारीख बताया है और अंतिम तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें | IPL 2026 से बाहर हुए मुस्ताफिज़ुर रहमान, क्या KKR को वापस मिलेंगे 9.20 करोड़?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) परीक्षा 2025 के शेष अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसी वेबसाइट से सभी भर्तियों का पूरा शेड्यूल भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़SSC Exam Date 2026: SSC ने नए साल पर जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी CGL, MTS, हवलदार और कांस्टेबल परीक्षा
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़SSC Exam Date 2026: SSC ने नए साल पर जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी CGL, MTS, हवलदार और कांस्टेबल परीक्षा