कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026-27 सत्र के लिए परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, परीक्षाएं मई 2026 से शुरू होंगी और मार्च 2027 तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार तारीखें देखकर अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं।
ये परीक्षाएं 10वीं, 12वीं पास और स्नातक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए होती हैं। चुने गए उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में नियुक्त किया जाता है।