सुखोई-30 विमान असम में हुआ लापता, वायुसेना का तलाशी अभियान जारी

IAF News: असम में सुखोई-30 लड़ाकू विमान रडार से गायब हो गया है। खोज और बचाव अभियान चल रहा है, जबकि पायलट के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड5 Mar 2026, 10:50 PM IST
 असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 युद्धक विमान लापता। (सांकेतिक तस्वीर)
असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 युद्धक विमान लापता। (सांकेतिक तस्वीर)

Sukhoi 30 News: भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से ओझल हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा, 'वायुसेना के एक विमान के लापता होने की सूचना मिली है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में था।'

उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोकाजन सब-डिविजन के चोकीहोला क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि विमान किसी वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा। उन्होंने कहा, 'हम इसकी पुष्टि के लिए एक टीम भेज रहे हैं। हम इस समय किसी भी बात की पुष्टि नहीं कर सकते।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़सुखोई-30 विमान असम में हुआ लापता, वायुसेना का तलाशी अभियान जारी
More