Surat Textile Market Fire: गुजरात के सूरत की मशहूर टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बाजार से बाहर निकलना शुरू कर दिया।
आग की वजह नहीं आई सामने
आग की सूचना मिलते ही दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। हालांकि आग इतनी भीषण है कि अभी भी आसमान में काल धुआं छाया हुआ है। अभी तक की वजह साफ नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के आग ऊपरी हिस्से में लगी थी।
चल रहा है कूलिंग का काम
सूरत के चीफ फायर अफसर बसंत परिक ने बताया कि करीब 20 से 22 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। अभी भी गोदाम के अंदर प्रवेश करना संभव नहीं है, क्योंकि उसमें बहुत सारा सामान भरा हुआ है।उन्होंने बताया कि मौके पर बिल्डिंग के अंदर कूलिंग का काम चल रहा है और इसमें कुछ समय लगेगा। करीब 100 से 125 फायर अधिकारी और कर्मचारी इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
मार्केट में मौजूद लोगों ने बताया कि आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया था। इस वजह से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर अधिकारियों ने बताया कि टॉप फ्लोर पर कुछ जगहों पर अभी भी आग लगी हुई है, जिसे बुझाया जा रहा है।