Pongal Gift Scheme: ₹3,000 कैश और गिफ्ट पैक! पोंगल से पहले तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा, जानें क्या-क्या मिल रहा है

Pongal Gift Scheme: तमिलनाडु सरकार ने पोंगल से पहले चावल श्रेणी के राशन कार्डधारकों को 3,000 नकद और गिफ्ट पैकेज देना शुरू किया है। 2.22 करोड़ से ज्यादा परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने इसके लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट रखा है।

Priya Shandilya
अपडेटेड9 Jan 2026, 07:46 AM IST
पोंगल पर सरकार का बड़ा तोहफा
पोंगल पर सरकार का बड़ा तोहफा(PTI)

Pongal Gift Scheme: पोंगल का त्योहार तमिलनाडु में सिर्फ फसल कटाई का जश्न नहीं, बल्कि लोगों के बीच खुशी और एकता का प्रतीक भी है। इस मौके को खास बनाने के लिए राज्य सरकार ने इस साल बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को पोंगल गिफ्ट स्कीम की शुरुआत की, जिसमें नकद राशि और त्योहार का पैकेज दोनों शामिल हैं।

क्या मिला लोगों को

इस योजना के तहत चावल श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को 3,000 नकद के साथ एक खास त्योहार पैकेज दिया जा रहा है। इसमें एक किलो कच्चा चावल, एक किलो चीनी, गन्ना, धोती और साड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अलंदूर की एक फेयर प्राइस शॉप पर जाकर लाभार्थियों को यह सहायता सौंपी। यह सब राशन दुकानों के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।,

कितने लोग होंगे लाभार्थी

करीब 2.22 करोड़ राशन कार्डधारक परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। श्रीलंकाई पुनर्वास शिविरों में रह रहे परिवार भी इस योजना में शामिल हैं। सरकार ने नकद सहायता के लिए 6,936 करोड़ और गिफ्ट आइटम्स के लिए 248.66 करोड़ का बजट तय किया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पहले ही फेयर प्राइस शॉप्स के जरिए टोकन बांट दिए थे, जिन पर वितरण का समय लिखा हुआ है।

4–5 दिनों में पूरा होगा वितरण

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र में वितरण की शुरुआत करते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया चार से पांच दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इस मौके पर कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे।

क्यों खास है पोंगल?

पोंगल भारत के सबसे बड़े फसल त्योहारों में से एक है, खासकर तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में। यह त्योहार सूर्य देव को समर्पित होता है, जिनकी कृपा से खेती और जीवन चलता है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत भोगी से होती है, जो पुराने को छोड़कर नए की ओर बढ़ने का प्रतीक है। पोंगल सिर्फ फसल का जश्न नहीं, बल्कि आभार, एकता और खुशियों का उत्सव है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Pongal Gift Scheme: ₹3,000 कैश और गिफ्ट पैक! पोंगल से पहले तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा, जानें क्या-क्या मिल रहा है
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Pongal Gift Scheme: ₹3,000 कैश और गिफ्ट पैक! पोंगल से पहले तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा, जानें क्या-क्या मिल रहा है