रूस की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला, 4 भारतीयों सहित कई घायल

रूस के उफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्रों समेत छह लोग घायल हुए। हमलावर 15 वर्षीय किशोर बताया गया है। भारतीय दूतावास घायलों की मदद में जुटा है। एक की हालत गंभीर है।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Bhasha)
अपडेटेड8 Feb 2026, 09:01 AM IST
रूस की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला, 4 भारतीयों सहित कई घायल
रूस की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला, 4 भारतीयों सहित कई घायल

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में स्थित एक विश्वविद्यालय में शनिवार को चाकू से हमला हुआ, जिसमें चार भारतीय छात्रों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों और भारत के राजनयिक मिशन ने दी।

रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार, एक किशोर चाकू लेकर उफा शहर में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुसा और वहां मौजूद छात्रों पर हमला कर दिया। हमले में कई छात्रों को चाकू से चोटें आईं।

यह भी पढ़ें | दिल्ली से लेकर चेन्नई...कहां कितना है सोने-चांदी का भाव, यहां चेक करें लिस्ट

आरटीवीआई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान विरोध किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके अलावा, हमलावर ने खुद को भी चोट पहुंचाई।

इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भारत के दूतावास ने पुष्टि की कि चार भारतीय छात्र घायल हुए हैं। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कज़ान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घायलों की मदद के लिए उफा रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें | कब है चॉकलेट डे? जानिए डेट, इतिहास, महत्व और इसे सेलिब्रेट करने के तरीके

रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य की स्थिति स्थिर बताई गई है।

‘बाज़ा’ टेलीग्राम चैनल के अनुसार, हमलावर की उम्र 15 साल है और उसे गंभीर हालत में बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी दावा किया गया कि आरोपी का संबंध एक प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन से था।

यह भी पढ़ें | अगले 3 दिनों में फिर करवट बदलेगा मौसम, कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार

घटना के बाद उफा में उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। रेन टीवी ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाते हुए दृश्य दिखाए और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर हर तरफ खून फैला हुआ था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़रूस की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला, 4 भारतीयों सहित कई घायल
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़रूस की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला, 4 भारतीयों सहित कई घायल