
Telangana CM Revanth Reddy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य में ऐसा कानून लाया जाएगा, जिसमें अगर कोई सरकारी कर्मचारी अपने माता-पिता की उपेक्षा करता है, तो उसके वेतन का 10 से 15 फीसदी हिस्सा काटकर उपेक्षित माता-पिता को देने का प्रावधान किया जाएगा।
रेड्डी ने ग्रुप-2 के नव चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने से पहले उनसे आग्रह किया कि वे उन लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, जो उनके पास समस्याएं लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक कानून ला रहे हैं। अगर कोई सरकारी कर्मचारी अपने माता-पिता की उपेक्षा करता है, तो उसके वेतन का 10 से 15 फीसदी हिस्सा काटकर माता-पिता के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
आप ही इस कानून का मसौदा तैयार करेंगे। जिस तरह आपको मासिक वेतन मिलता है, उसी तरह हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके माता-पिता को भी उससे मासिक आय प्राप्त हो।उन्होंने संबंधित कानून का मसौदा तैयार करने के लिए मुख्य सचिव रामकृष्ण राव से अधिकारियों की एक समिति गठित करने को कहा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.