Tilak Varma Health Update: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे तिलक वर्मा? सर्जरी के बाद BCCI के फैसले का इंतजार

Tilak Varma Health Update: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की हाल ही में पेट के निचले हिस्से में सर्जरी हुई है। इस वजह से उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में न खेलने की संभावना बनी हुई है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड8 Jan 2026, 02:50 PM IST
क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेंगे तिलक वर्मा
क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेंगे तिलक वर्मा

Tilak Varma Health Update: मंगलवार को राजकोट में बंगाल के ख़िलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के बाद दर्द की शिकायत के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पेट के निचले हिस्से (लोअर एबडोमन) में सर्जरी की गई है। तिलक को तत्काल ही स्कैन कराने की सलाह दी गई जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अब आने वाले कुछ दिनों में उनके बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने की उम्मीद है। इससे उबरने में और उनकी वापसी की समय का अनुमान उनकी दोबारा जांच के बाद ही लगाया जा सकेगा।

तिलक को हुई इंजरी के समय को देखते हुए 21 जनवरी से शुरू हो रही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में उनके न खेल पाने की संभावना प्रबल है। तिलक भारत के टी20 विश्व कप दल का भी हिस्सा हैं।दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद तिलक ने विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबलों में हैदराबाद का नेतृत्व किया। 3 जनवरी को चंडीगढ़ के ख़िलाफ़ उन्होंने 109 रनों की पारी भी खेली और इसके अलावा मंगलवार को बंगाल के ख़िलाफ उन्होंने 34 रन बनाए।

पिछले 6 महीने से हर मैच में छाए तिलक वर्मा

पिछले छह महीनों से भारत के टी20 दल का अहम हिस्सा रहे हैं और वह एशिया कप (सितंबर), ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ टी20 (अक्टूबर) और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ टी20 (दिसंबर) सीरीज का भी हिस्सा रहे थे। तिलक ने एशिया कप के फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विश्व कप को लेकर भी चिंता बढ़ी

अगर तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं रह पाते हैं तो मध्य क्रम में उनकी जगह खाली हो जाएगी। सीओई इस बात का आकलन भी करेगा कि क्या भारत को विश्व कप में तिलक की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की जरूरत है। टीमें आईसीसी की बिना किसी औपचारिक अनुमति की जरूरत के 31 जनवरी 2026 तक अपने रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती हैं। टी20 विश्व कप में भारत अपने अभियान का आग़ाज 7 फरवरी को मुंबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के ख़िलाफ करेगा, जिसके बाद वह 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के ख़िलाफ खेलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Tilak Varma Health Update: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे तिलक वर्मा? सर्जरी के बाद BCCI के फैसले का इंतजार
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Tilak Varma Health Update: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे तिलक वर्मा? सर्जरी के बाद BCCI के फैसले का इंतजार