Today Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, जानिए दक्षिण भारत की स्थिति

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी हो रही है। दिल्ली में तापमान 6°C तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Manali Rastogi
अपडेटेड8 Dec 2025, 07:50 AM IST
Today Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, जानिए दक्षिण भारत की स्थिति
Today Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, जानिए दक्षिण भारत की स्थिति(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी राज्यों में पारा तेजी से गिर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आगे जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम:

जानिए दिल्ली-एनसीआर संग उत्तर भारत का हाल

दिल्ली में इस हफ्ते ठंड और बढ़ने की संभावना है। प्रदूषण के साथ अब शीतलहर भी लोगों को परेशान कर सकती है। सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान लगभग 6°C तक जा सकता है। आसपास के इलाकों में भी इसी तरह तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें | कौन हैं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला? जानिए स्टार कपल की नेट वर्थ

राज्य के ज्यादातर जिलों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 से 12 दिसंबर तक कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान और कम हो सकता है, जबकि पूर्वी यूपी में दिन में धूप रहने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ी रहेगी। बिहार के लगभग सभी जिलों में सर्दी तेज है। सुबह-सुबह घना कोहरा छाने की स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है।

यह भी पढ़ें | सिर्फ बिग बॉस 19 ही नहीं, इस साल 2 ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं गौरव खन्ना, जानिए

राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C तक गिरावट की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर, प्रयागराज, टुंडला, चंडीगढ़, दिल्ली, नैनीताल, अमृतसर और शिमला सहित 10 से अधिक शहरों में इस हफ्ते घना कोहरा छाने की संभावना है।

क्या है दक्षिण भारत की स्थिति?

उत्तर भारत की तुलना में दक्षिणी राज्यों में बारिश का असर बना रह सकता है। तमिलनाडु के मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के कई इलाकों में 12 दिसंबर तक हल्की या मध्यम बारिश जारी रह सकती है। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने से बारिश का दायरा और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | एयरपोर्ट पर फंसे होने पर क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स या OTA बुकिंग से मिलेगी मदद

जानिए रविवार का तापमान

रविवार को पहलगाम स्थित अमरनाथ बेस कैंप में सबसे कम तापमान -4.3°C दर्ज हुआ। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान 3°C से 7°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8°C रहा। साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Today Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, जानिए दक्षिण भारत की स्थिति
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Today Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, जानिए दक्षिण भारत की स्थिति