लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप आतंकी आतंकी रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मारा गया है। सैफुल्लाह भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। इंडिया टुडे टीवी के रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह को ‘अनजान हमलावरों’ ने मार गिराया।
भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड
सैफुल्लाह भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। उस पर 2001 में रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमला, 2005 में बेंगलुरु में इंडियन साइंस कांग्रेस (ISC) पर अटैक और 2006 में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। इन तीनों हमलों में कई निर्दोष लोगों की जान गई थी।
विनोद कुमार' नाम से फर्जी पहचान बनाया सैफुल्ला खालिद
'विनोद कुमार' नाम से फर्जी पहचान के साथ सैफुल्लाग लंबे वक्त तक नेपाल में रहा। उसने नेपाल की एक स्थानीय महिला नगमा बानो से शादी भी की थी। नेपाल में रहते हुए उसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम जारी रखा।
हाल ही में अबू सैफुल्लाह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जिले के मातली इलाके में शिफ्ट हो गया था। वहां भी वह लश्कर और उसकी फ्रंट ऑर्गनाइजेशन जमात-उद-दावा के लिए फंड जुटाने और भर्ती कराने जैसे कामों में जुटा हुआ था।
क्या है लश्कर-ए-तैयबा?
लश्कर-ए-तैयबा, जिसे जमात-उद-दावा भी कहा जाता है। यह पाकिस्तान के लाहौर के पास मुरिदके में बेस्ड है और इसकी कमान हाफिज मोहम्मद सईद के हाथ में है।
1990 में अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में बना ये संगठन पहली बार 1993 में जम्मू-कश्मीर में देखा गया। उस वक्त 12 पाकिस्तानी और अफगानी आतंकवादी लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार करके भारत में घुसे थे। तब ये इस्लामी इंकलाबी महाज नाम के एक आतंकी ग्रुप के साथ मिलकर पुंछ जिले में सक्रिय थे।