अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से भारत को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में न सिर्फ रूस को ललकारा, बल्कि भारत को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ बताकर उसका भी मजाक उड़ाया। लेकिन इस बार भारत ने चुप्पी नहीं साधी, सरकार की ओर से इस बयान पर कड़ा जवाब आया है।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने लोकसभा में ट्रंप के इस बयान का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, “भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमने सिर्फ 10 सालों में 'कमजोर पांच' की लिस्ट से निकलकर टॉप-5 में जगह बना ली है। और अब हम कुछ ही सालों में तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बनने जा रहे हैं।”
गोयल ने साफ कहा कि भारत ऐसा व्यापार चाहता है जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो। ट्रंप के 25% टैरिफ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस फैसले का असर समझ रही है और जो भी जरूरी कदम होंगे, वो अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर उठाएगी।
इस आर्थिक बदलाव का श्रेय उन्होंने सरकारी सुधारों, किसानों की मेहनत, MSMEs की ताकत और उद्योगों की भागीदारी को दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत को दुनिया एक आत्मनिर्भर, तेजी से आगे बढ़ता और संभावनाओं से भरा देश मान रही है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'ट्रुथ' पर लिखा था, “मुझे परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या करता है। दोनों अपनी 'मरी हुई इकॉनॉमी' को साथ लेकर नीचे जाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत के टैरिफ बहुत ऊंचे हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा। हमने वैसे भी भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है।”
इतना ही नहीं, उन्होंने रूस को भी ललकारते हुए कहा, "रूस और अमेरिका के बीच वैसे भी कोई खास कारोबार नहीं होता, और आगे भी ऐसा ही रहना चाहिए। मेदवेदेव को, जो खुद को अब भी राष्ट्रपति समझते हैं, को कोई समझा दे कि वे जरा अपनी जुबान संभालें। वो बहुत खतरनाक जमीन पर कदम रख रहे हैं।”
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.