राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
यह सिटी स्लिप उम्मीदवारों को यह बताती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे पहले से यात्रा और रहने की योजना बना सकें। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
UGC NET दिसंबर 2025: एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
सिटी स्लिप जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “UGC NET December 2025 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 4: अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: सबमिट करते ही सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।
स्टेप 6: परीक्षा के लिए आवंटित शहर देखें।
स्टेप 7: सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।
जान लीजिए जरूरी जानकारी
यह ध्यान रखें कि सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड नहीं होती। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश होते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए, जैसे:
- नाम
- जन्म तिथि
- एप्लिकेशन नंबर
- कैटेगरी
- विषय
- परीक्षा शहर
- फोटो और हस्ताक्षर
- अगर किसी भी तरह की गलती हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
क्या परीक्षा के दिन सिटी स्लिप ले जाना जरूरी है?
नहीं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को UGC NET एडमिट कार्ड का प्रिंट, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म, और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा:
- एक बॉल पेन
- एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो
- व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइज़र
- पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
NTA ने साफ किया है कि 31 दिसंबर को होने वाली UGC NET परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उस दिन कोई दूसरी शिफ्ट नहीं होगी।