
UK-France Strike on Syria: एक तरफ वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से दुनिया पहले ही गरमाई हुई है, तो दूसरी तरफ अब मध्य-पूर्व से भी बड़ी खबर सामने आ गई है। सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई एक बार फिर तेज होती दिख रही है। सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई एक बार फिर तेज होती दिख रही है। ब्रिटेन और फ्रांस की वायु सेनाओं ने मिलकर इस्लामिक स्टेट के एक पुराने हथियार भंडार को निशाना बनाया है।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रॉयल एयर फोर्स और फ्रांसीसी वायु सेना ने मिलकर सीरिया में इस्लामिक स्टेट के एक पुराने भंडार गृह पर हवाई हमला किया। बयान में कहा गया, "रॉयल एयर फोर्स के लड़ाकू विमान ने फ्रांस के साथ मिलकर दाएश (इस्लामिक स्टेट) के खिलाफ एक सफल संयुक्त अभियान को अंजाम दिया है।" मंत्रालय ने बताया कि यह ठिकाना पहले दाएश के कब्जे में था और यहां हथियार व विस्फोटक रखे जाने की आशंका थी। राहत की बात यह रही कि आसपास के इलाके में कोई नागरिक आबादी नहीं थी।
ब्रिटिश वायु सेना ने पलमीरा के उत्तर में पहाड़ी इलाके में मौजूद एक भूमिगत इकाई की पहचान की थी। इस दौरान कई सुरंगों को निशाना बनाया गया। हमले में पेववे-4 गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया गया, जो बेहद सटीक माने जाते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तय किए गए सभी निशाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं।
फ्रांसीसी सशस्त्र बलों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि यह हमला Operation Inherent Resolve के तहत किया गया। दोनों नाटो सहयोगियों ने साफ किया कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद आईएसआईएस को दोबारा सिर उठाने से रोकना है, क्योंकि यह पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।
गौरतलब है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट को 2019 में सैन्य रूप से हरा दिया गया था, लेकिन संगठन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। खासकर सीरिया के रेगिस्तानी इलाकों में उसके बचे-खुचे लड़ाके अब भी सक्रिय बताए जाते हैं। पल्मायरा भी कभी दाएश लड़ाकों के नियंत्रण में रह चुका है।
अमेरिका ने दिसंबर 2025 में बताया था कि पलमीरा में एक अकेले दाएश बंदूकधारी ने हमला किया था, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। इसी तरह की घटनाओं को देखते हुए पश्चिमी देशों की ओर से लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.