UP Asst Professor Exam Cancelled: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, धांधली और अवैध वसूली के आरोप

UP Asst Professor Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश में अप्रैल 2025 में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा हुई थी। इसे योगी सरकार ने रद्द कर दिया है। एसटीएफ को परीक्षा में धांधली की जानकारी मिली थी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए थे।

Jitendra Singh
अपडेटेड7 Jan 2026, 06:01 PM IST
UP Asst Professor Exam Cancelled: 1.14 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया था।
UP Asst Professor Exam Cancelled: 1.14 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया था।

UP Asst Professor Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। अप्रैल 2025 में परीक्षाएं हुईं थी। परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली की पुष्टि हुई है। इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद योगी सरकार ने इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से दोबारा परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 910 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को आयोजित किया गया था। लेकिन, इस परीक्षा के दौरान अनियमितता, धांधली की खबरें सामने आईं थीं। जिसके बाद राज्य सरकार ने SIT गठित कर इसकी जांच कराई थी।

मॉडरेशन के दौरान निकाले पेपर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसटीएफ ने जांच के दौरान पाया कि फर्जी क्वेश्चन पेपर तैयार कर अभ्यर्थियों से ठगी की गई थी। फर्जीवाड़ा करने वाले इस गैंग का भी पर्दाफाश हुआ था। 20 अप्रैल 2025 को एसटीएफ ने इस मामले में तीन आरोपियों महबूब अली, बैजनाथ पाल और विनय पाल को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी महबूब अली तत्कालीन आयोग अध्यक्ष का गोपनीय सहायक रह चुका था। महबूब ने ही मॉडरेशन प्रोसेस के दौरान कई सब्जेक्ट्स के क्वेश्चन पेपर निकाल लिए थे।

यह भी पढ़ें | पीएम मोदी ने की नेतन्याहू से बात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दिए गए हैं कि सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाए। नई परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सख्त निगरानी में कराई जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

यह भी पढ़ें | सांसद निधि खर्च करने पर घिरीं प्रियंका चतुर्वेदी तो शाह-गडकरी का ले लिया नाम

जल्द आएंगी नई डेट्स

नई परीक्षा डेट्स को लेकर भी जल्द जानकारी दी जाएगी। आयोग को कहा गया है कि वह सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के बाद नई डेट की घोषणा करे। इस फैसले से जहां एक ओर अभ्यर्थियों को झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर कई छात्रों ने सरकार के इस कदम का समर्थन भी किया है। उनका कहना है कि अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, तो उसे रद्द करना ही सही फैसला है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़UP Asst Professor Exam Cancelled: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, धांधली और अवैध वसूली के आरोप
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़UP Asst Professor Exam Cancelled: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, धांधली और अवैध वसूली के आरोप