यूपी से चलने वाली नई ट्रेन से जाना है नेपाल? जानें कहां-कहां रुकती है ट्रेन और कितना है किराया

Bahraich-Nepalgunj Road Rail Service: उत्तर प्रदेश के बहराइच और नेपाल के बीच ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री ने बिना हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन समारोह में मौजूद थे। वहीं रेल मंत्री ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।

Jitendra Singh
अपडेटेड1 Sep 2026, 11:39 AM IST
Bahraich-Nepalgunj Road Rail Service: 4 ट्रेनें दोनों देशों के बीच चलेंगी।
Bahraich-Nepalgunj Road Rail Service: 4 ट्रेनें दोनों देशों के बीच चलेंगी।

Bahraich-Nepalgunj Road Rail Service: उत्तर प्रदेश के बहराइच और नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों के लिए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। करीब 140 साल पुराने नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेलखंड को अब ब्रॉड गेज में बदलकर इलेक्ट्रिक कर दिया गया है। इस परियोजना पर करीब ₹730 करोड़ खर्च हुए हैं। इस अपग्रेड के साथ चार मौजूदा ट्रेन सेवाओं को नेपालगंज रोड तक बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिना हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री ऑनलाइन मौजूद रहे। सिर्फ रिमोट का बटन दबाकर नए रेल सेक्शन का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

अगर आप बहराइच से नेपालगंज रोड तक सामान्य यात्री ट्रेन से सफर करते हैं तो उपलब्ध ट्रेन का सामान्य किराया करीब ₹15 है। इस रूट की दूरी करीब 54 किलोमीटर है। यानी सड़क के मुकाबले अब सीमा तक पहुंचने के लिए एक सस्ता रेल विकल्प भी उपलब्ध है। हालांकि एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने पर किराया ट्रेन और श्रेणी के हिसाब से अलग होगा।

यह भी पढ़ें | महाशिवरात्रि पर उज्जैन जाना है? रेलवे ने चलाई 3 स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग

बहराइच से नेपालगंज रोड के बीच कहां - कहां रुकेगी ट्रेन ?

बहराइच से नेपालगंज रोड जाने वाली यात्री सेवा में प्रमुख ठहराव इस तरह हैं—

  • बहराइच
  • रिसिया
  • मटेरा
  • नानपारा जंक्शन
  • बाबागंज
  • नेपालगंज रोड

ट्रेन कितने बजे चलेगी?

बहराइच से नेपालगंज रोड जाने वाली यात्री सेवा सुबह 11:15 बजे बहराइच से रवाना होती है और करीब 1:50 बजे नेपालगंज रोड पहुंचती है। रास्ते में रिसिया, मटेरा, नानपारा और बाबागंज पर ट्रेन का ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें | ईरान पर अमेरिका के हमले से टूटी शांति, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा सैन्य तनाव

रेलवे ने चार मौजूदा ट्रेन सेवाओं को नेपालगंज रोड तक बढ़ाया है। इनमें—

  • 14213/14214 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस
  • 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 75109/75110 गोंडा-बहराइच सेवा
  • 75111/75112 गोंडा-बहराइच सेवा

यह भी पढ़ें | आपके शहर में कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन? 15 अगस्त 2027 से शुरुआत, देखें पूरी List

140 साल पुरानी लाइन का हुआ कायाकल्प

नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेलखंड का निर्माण मूल रूप से 1886 में हुआ था। यह मीटर गेज लाइन थी। अब 56.15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को ब्रॉड गेज में बदलने के साथ इसका विद्युतीकरण भी पूरा हो गया है। इससे यह देश के बड़े ब्रॉड गेज रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ गया है। इस मार्ग से बहराइच, रिसिया, मटेरा, नानपारा, बाबागंज और नेपालगंज रोड जैसे स्टेशन बेहतर रेल नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़यूपी से चलने वाली नई ट्रेन से जाना है नेपाल? जानें कहां-कहां रुकती है ट्रेन और कितना है किराया
More