UP Farmers Helpline: सेव कर लें ये नंबर! यूपी के किसानों के लिए शुरू हुआ हेल्पलाइन, अब एक फोन कॉल पर मिलेगी सारी जानकारी

UP Farmers Helpline: उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग ने किसानों के लिए नई हेल्पलाइन शुरू की है। अब किसान घर बैठे फोन पर योजनाओं, अनुदान, सोलर पंप और कृषि यंत्रों से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे। इससे दफ्तरों के चक्कर और परेशानी दोनों कम होंगी।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड28 Jan 2026, 09:16 PM IST
उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू हुई। (सांकेतिक तस्वीर)
उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू हुई। (सांकेतिक तस्वीर)(HT)

UP Farmers Helpline: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए उन्हें कृषि विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने किसानों की परेशानी को समझते हुए एक सीधी और आसान पहल की है, ताकि वे घर बैठे फोन पर ही हर जरूरी जानकारी हासिल कर सकें।

कृषि विभाग की हेल्पलाइन हुई शुरू

कृषि निदेशालय में कृषि विभाग की नई हेल्पलाइन की शुरुआत बुधवार को की गई। इस हेल्पलाइन का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ लखनऊ में किया। इसके जरिए किसान कृषि विभाग से जुड़ी तमाम योजनाओं की जानकारी सीधे फोन पर ले सकेंगे।

कब और कैसे मिलेगी जानकारी

आधिकारिक बयान के अनुसार, किसान सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच 0522-2317003 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर फोन करके किसान बिना किसी झंझट के विभागीय योजनाओं और अनुदान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

किन योजनाओं की मिलेगी जानकारी

कृषि मंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन का मकसद यही है कि किसानों को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। एक फोन कॉल पर किसान सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान, बीज, उर्वरक और कीटनाशक से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग विकल्पों को डायल कर किसान विभाग की योजनाओं का पूरा ब्योरा भी जान सकेंगे।

खेती और कमाई बढ़ाने में कैसे होगी मदद

इस हेल्पलाइन के जरिए किसान कृषि निवेश, लाभकारी योजनाओं, नए कृषि यंत्रों, शोध और प्रयोग से जुड़ी जानकारियां भी ले सकेंगे। इससे न सिर्फ खेती की लागत को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि सही योजना अपनाकर उत्पादन और मुनाफा बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।

सरकार की यह पहल किसानों को डिजिटल तरीके से जोड़ने और जानकारी को आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। उम्मीद है कि इस हेल्पलाइन से किसानों का समय बचेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़UP Farmers Helpline: सेव कर लें ये नंबर! यूपी के किसानों के लिए शुरू हुआ हेल्पलाइन, अब एक फोन कॉल पर मिलेगी सारी जानकारी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़UP Farmers Helpline: सेव कर लें ये नंबर! यूपी के किसानों के लिए शुरू हुआ हेल्पलाइन, अब एक फोन कॉल पर मिलेगी सारी जानकारी