UP IPS Transfer List: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर, कई अहम पदों पर नई तैनाती

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। इसके अलावा गोरखपुर और वाराणसी जोन सहित कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड28 Jul 2026, 03:02 PM IST
UP IPS Transfer List: योगी सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल किए हैं।
UP IPS Transfer List: योगी सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल किए हैं।

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई ADG, IG और SP स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सरकार ने एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं अब तक लखनऊ के पुलिस कमिश्नर रहे अमरेन्द्र के. सेंगर को एडीजी अभिसूचना बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एडीजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें | यूपी में अगले 24 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर भी बदले

वाराणसी जोन के एडीजी पियूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, नवीन अरोड़ा को एडीजी वाराणसी जोन और राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रहे जोगेन्द्र कुमार को आईजी पीटीएस, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिकारीपुरानी तैनातीनई तैनाती
अशोक जैनएडीजी, गोरखपुर जोनएडीजी, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ
अमरेन्द्र के. सेंगरपुलिस कमिश्नर, लखनऊएडीजी, अभिसूचना (साथ में एडीजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार)
राम कुमारएडीजी, लॉजिस्टिक्सएडीजी, गोरखपुर जोन
नवीन अरोराएडीजी, तकनीकी सेवाएंएडीजी, वाराणसी जोन
पियूष मोर्डियाएडीजी, वाराणसी जोनपुलिस कमिश्नर, प्रयागराज
भगवान एस. श्रीवास्तवएडीजी, अभिसूचनाएडीजी, तकनीकी सेवाएं
डॉ. संजीव गुप्ताएडीजी, पुलिस मुख्यालयमौजूदा पद के साथ एडीजी, लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार
तरुण गाबाएडीजी, सुरक्षापुलिस कमिश्नर, लखनऊ
धर्मवीरआईजी, होमगार्ड्सआईजी, पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज
मोहित गुप्तासचिव (गृह)आईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन
विनोद कुमार सिंहआईजी, पुलिस अकादमीआईजी, विशेष जांच
जोगेन्द्र कुमारपुलिस कमिश्नर, प्रयागराजआईजी, पीटीएस, मुरादाबाद
आनंद सुरेशराव कुलकर्णीआईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठनसचिव (गृह)
अनुप कुमार सिंहपुलिस अधीक्षकएसपी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW)
आनंद कुमार (एसपीएस)—एसपी, लोक शिकायत, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा अनूप कुमार सिंह को एसपी ईओडब्ल्यू तथा आनंद कुमार को एसपी लोक शिकायत, मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें | 7.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान, तटीय इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट

प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करती है। माना जा रहा है कि यह तबादला भी पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न इकाइयों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़UP IPS Transfer List: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर, कई अहम पदों पर नई तैनाती
More