UP School Holiday: यूपी में कड़ाके की ठंड के चलते बदला शेड्यूल, बढ़ी 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

UP School Holiday: यूपी में शीतलहर और कोहरे के चलते पांच जिलों में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। प्राइमरी स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे। सीएम योगी ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

Priya Shandilya
अपडेटेड2 Jan 2026, 08:42 AM IST
यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं (सांकेतिक तस्वीर)
यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं (सांकेतिक तस्वीर)(HT)

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। नए साल की शुरुआत भी ठिठुरन और शीतलहर के बीच हुई, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों की सेहत पर कोई असर न पड़े।

किन जिलों में छुट्टी बढ़ी

आगरा, कानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

शामली में स्कूल 4 जनवरी को खुलेंगे।

आगरा, कानपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में स्कूल 3 जनवरी को खुलेंगे।

डीएम का आदेश सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड पर समान रूप से लागू रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

बच्चों को राहत, शिक्षकों को जिम्मेदारी

ठंड के बीच छुट्टी बढ़ने से बच्चों को राहत मिली है। वहीं, आठवीं तक के स्कूल पहले से ही 14 जनवरी तक बंद हैं। इनमें पढ़ाई 15 जनवरी से शुरू होगी। हालांकि इस दौरान शिक्षकों को स्कूल जाना होगा।

प्राइमरी स्कूलों का शेड्यूल

परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां तय हैं। अब ये स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों दोनों को छुट्टी मिलेगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी

आजमगढ़ में डीएम के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। 3–6 साल के बच्चों की उपस्थिति नहीं होगी, लेकिन कार्यकत्री अपने केंद्र पर मौजूद रहकर पोषण ट्रेकर ऐप पर काम करती रहेंगी।

स्कूलों की सफाई का आदेश

नए साल में स्कूलों की साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश जारी हुए हैं। 26 जनवरी तक सभी स्कूलों को पूरी तरह से साफ करने का आदेश दिया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले स्कूलों में स्वच्छ और सुरक्षित माहौल तैयार किया जाए।

सीएम का आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़UP School Holiday: यूपी में कड़ाके की ठंड के चलते बदला शेड्यूल, बढ़ी 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़UP School Holiday: यूपी में कड़ाके की ठंड के चलते बदला शेड्यूल, बढ़ी 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी