Uttar Pradesh Voter List: यूपी चुनाव तैयारी, नई मतदाता सूची की तारीखें बदलीं, जानें पूरा शेड्यूल

Uttar Pradesh Voter List: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान छह जनवरी 2026 को मसौदा जारी करेगा। अंतिम सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित होगी। मतदाता दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक दर्ज कर सकते हैं…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड30 Dec 2025, 09:54 PM IST
यूपी में नई मतदाता लिस्ट का 6 जनवरी को होगा मसौदा
यूपी में नई मतदाता लिस्ट का 6 जनवरी को होगा मसौदा

Uttar Pradesh Voter List: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पुनरीक्षित सूची का मसौदा अब छह जनवरी को जारी किया जाएगा और नयी सूची छह मार्च को जारी की जाएगी।

चुनाव आयोग ने राज्य में एसआईआर के कार्यक्रम में तीसरी बार संशोधन किया है। नये संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षित मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब छह जनवरी 2026 को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

छह जनवरी को मसौदा जारी करने के साथ ही 27 फरवरी 2026 तक नोटिस जारी करने, प्राप्त गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नियमानुसार आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची की अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 ही मानी जाएगी जो कि आयोग के पहले के निर्णय के अनुसार है।

यह भी पढ़ें | क्या इन कर्मचारियों को दो बार मिलेगी ग्रेच्यूटी? जानिए पूरी डिटेल

पहले 30 नवंबर को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता गणना फार्म प्राप्त करने की तिथि 11 दिसंबर और मसौदा सूची प्रकाशन की तथि 16 दिसंबर रखी गयी थी। उसके अनुसार अंतिम सूची 14 फरवरी को जारी की जानी थी।

अंतिम सूची 28 फरवरी को जारी

आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर राज्य में एसआईआर कार्यक्रम में मतदाताओं के गणना फार्म प्राप्त करने की तिथि बढ़ा 26 दिसंबर और सूची की मसौदा प्रकाशित करने की तथि 31 दिसंबर कर दी थी। दूसरे संशोधन के अनुसार 31 दिसंबर से 30 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जानी थीं। 31 दिसंबर से 21 फरवरी, 2026 तक उन पर नोटिस जारी किये जाने और उनका निस्तारण किया जाना था। उसके आधार पर अंतिम सूची 28 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जानी थी।

यह भी पढ़ें | 24 घंटे में हटाना होगा... आपत्तिजनक कंटेंट पर सरकार सख्त, जारी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआई कार्यक्रम में संशोधन किये जाने की जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि आयोग ने एसआईआर की समय-सारिणी में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक दर्ज करायी जा सकेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नाम, विवरण की जांच कर लें और आवश्यकता होने पर दावे या आपत्तियां दर्ज करायें, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Uttar Pradesh Voter List: यूपी चुनाव तैयारी, नई मतदाता सूची की तारीखें बदलीं, जानें पूरा शेड्यूल
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Uttar Pradesh Voter List: यूपी चुनाव तैयारी, नई मतदाता सूची की तारीखें बदलीं, जानें पूरा शेड्यूल