
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 7,466 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 6 दिसंबर से शुरू होंगी। आयोग ने पूरा परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.