US-Iran Tension: 'अमेरिका के लिए नर्क जैसे होंगे हालात', ट्रंप की धमकी पर ईरान ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने की धमकी के बाद तेहरान ने कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड6 Apr 2026, 02:20 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई

अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने उनकी शर्तें नहीं मानीं, तो वह वहां के पावर प्लांट और पुलों को उड़ा देंगे। जवाब में ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह चुप नहीं बैठेगा।

ईरान की दो-टूक: 'जैसे को तैसा' जवाब मिलेगा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि अगर अमेरिका उनके इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाता है, तो वे भी 'जैसे को तैसा' जवाब देंगे। बघाई के मुताबिक, ईरान की सेना उन सभी अमेरिकी संपत्तियों या इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगी जो अमेरिका से जुड़े हैं या ईरान के खिलाफ हमले में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें | गजब चाल चली और ईरान से घायल पायलट को बचाकर ले आए अमेरिकी सैनिक

'अमेरिका के लिए नर्क बनेंगे हालात'

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालीबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आपकी लापरवाह चालें अमेरिका के हर परिवार को एक 'नर्क' की ओर धकेल रही हैं। आप नेतन्याहू के आदेशों पर चल रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र जल जाएगा।' गालीबाफ ने जोर देकर कहा कि युद्ध अपराधों से कुछ हासिल नहीं होगा और एकमात्र समाधान ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करना है।

View full Image
होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व

ट्रंप की कड़ी चेतावनी और डेडलाइन

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त लहजे में धमकाया था। उन्होंने 'एक्सियोस' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर वे डील नहीं करते हैं, तो मैं वहां सब कुछ उड़ा दूंगा।' ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंगलवार का दिन ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और उनकी शर्तें मानने को कहा है।

यह भी पढ़ें | ईरान युद्ध से भारत को लग सकता है झटका, घट सकती है GDP

होर्मुज जलडमरूमध्य और बढ़ता संकट

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान का सबसे बड़ा पुल पहले ही गिराया जा चुका है और यह तो सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, ईरान के पास डील करने का यह आखिरी मौका है। यह पूरा विवाद रणनीतिक रूप से अहम समुद्री रास्ते 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर है, जिसे ईरान ने बंद करने या उस पर नियंत्रण की बात कही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़US-Iran Tension: 'अमेरिका के लिए नर्क जैसे होंगे हालात', ट्रंप की धमकी पर ईरान ने दी चेतावनी
More