US Shutdown Update: 40 दिन से अमेरिकी शटडाउन जारी, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को वेतन न मिलने से हजारों फ्लाइट्स कैंसिल

US Senate Shutdown Update: अमेरिका में सरकार और संसद के बीच बजट विवाद 40वें दिन में है, जिससे कई सरकारी सेवाएं बंद हैं। हवाई सफर पर असर पड़ा है और हजारों फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। सीनेट ने शटडाउन खत्म करने के लिए एक बिल पास किया है, लेकिन संकट अभी जारी है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड10 Nov 2025, 04:58 PM IST
शटडाउन को फ्लाइट्स पर पड़ा असर
शटडाउन को फ्लाइट्स पर पड़ा असर

US Government Shutdown: अमेरिका में सरकार और संसद के बीच बजट को लेकर चल रहा झगड़ा अब 40वें दिन में पहुंच गया है। इस वजह से कई सरकारी कामकाज ठप पड़े हैं और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे बड़ा असर हवाई सफर पर दिख रहा है, जहां कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ रही हैं। दरअसल, शटडाउन की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिस के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है और स्टाफ कम करना पड़ा है।

कल 2,900 उड़ानें हुई रद्द

अमेरिकी विमानन कंपनियों ने यातायात को कम करने के संघीय विमानन एजेंसी (एफएए) के आदेश का पालन करते हुए शनिवार को 1,500 से अधिक उड़ानें तथा रविवार को 2,900 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, क्योंकि कुछ हवाई यातायात नियंत्रकों को लगभग एक महीने से वेतन नहीं मिला है और उन्होंने काम पर आना बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह तक विमानन कंपनियों ने लगभग 1,600 उड़ानें रद्द की हैं और मंगलवार को भी करीब 1,000 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की जा चुकी हैं।अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के उच्च सदन सीनेट ने रविवार को ‘शटडाउन’ समाप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाया, लेकिन अंतिम निर्णय तक पहुंचने में अब भी कई दिन लग सकते हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि सरकार के पूरी क्षमता से काम करने के बाद भी उड़ानों को सामान्य स्थिति में पहुंचने में समय लगेगा।

यह भी पढ़ें | बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र देओल की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

फ्लाइटअवेयर के अनुसार, कई हवाई अड्डों पर उन उड़ानों में भी काफी देरी हो रही है, जिन्हें रद्द नहीं किया गया है। न्यूर्क, ऑरलैंडो, शिकागो और डेट्रॉयट के हवाई अड्डों पर प्रस्थान में एक घंटे से अधिक की देरी हो रही है और यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

क्या होता है शटडाउन?

अमेरिका में सरकार और संसद (कांग्रेस) बजट पर सहमत नहीं हो पाई, इसलिए कई सरकारी विभागों की फंडिंग रुक गई है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। कई सरकारी सेवाएं बंद हैं, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा और हवाई सफर पर भी बड़ा असर दिख रहा है क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की कमी से हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़US Shutdown Update: 40 दिन से अमेरिकी शटडाउन जारी, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को वेतन न मिलने से हजारों फ्लाइट्स कैंसिल
More