अमेरिका में तबाही मचा रहा है बर्फीला तूफान, बिजली गुल, 13000 फ्लाइट्स कैंसिल

अमेरिका में आए बर्फीले तूफान से तबाही मची हुई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे यातायात और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इस तूफान का प्रभाव US की 40 फीसदी आबादी पर पड़ रहा है। 13000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड25 Jan 2026, 10:53 AM IST
कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

अमेरिका इन दिनों एक बेहद तेज बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया है। इससे कई राज्यों में आम लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। विंटर स्टॉर्म ने पूरे अमेरिका को जाम कर दिया है। इसकी वजह से 13000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। तूफान तबाही मचाए हुए हैं, जिससे बिजली गुल हो गई है और भीषण बर्फबारी के कारण सड़कें ब्लॉक हो गईं हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की 40 फीसदी से अधिक आबादी यानी करीब 14 करोड़ लोग न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक शीतकालीन तूफान की चेतावनी के दायरे में हैं।

नेशनल वेदर सर्विस ने शनिवार से सोमवार तक दक्षिणी रॉकी पहाड़ों से लेकर न्यू इंग्लैंड तक बड़े इलाके में भारी बर्फबारी, ओले और जमा देने वाली बारिश का अनुमान लगाया था। इस अनुमान में लोगों को कई दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया इमरजेंसी का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तक 1 दर्जन राज्यों के लिए इमरजेंसी की घोषणा को मंजूरी दे दी थी और आगे भी और राज्यों के लिए इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कई राज्यों में आवश्यक सामग्री, कर्मचारी और खोज एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं। नोएम ने कहा कि हम बस यही अपील करते हैं कि सभी लोग समझदारी दिखाएं और अगर संभव हो तो घर पर ही रहें।

यह भी पढ़ें | 25% टैरिफ हटेगा? रूसी तेल पर अमेरिका के बदले सुर, भारत को लेकर दिया बड़ा संकेत

पेड़ गिरे बत्ती गुल

तूफान का असर दक्षिणी राज्य टेक्सास तक पहुंच गया है, जहां हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में भारी बर्फबारी, ओले और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम के चलते यात्रा, सड़क यातायात और रोजमर्रा की गतिविधियों पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई गई है। poweroutage.us के अनुसार शनिवार को शीतकालीन तूफान के चलते लगभग 1,20,000 से ज्यादा घरों से बिजली कटौती की जानकारी मिली है। इसमें टेक्सास और लुइसियाना में लगभग 50,000-50,000 घरों में बिजली नहीं आ रही है। लुइसियाना सीमा के पास टेक्सास के शेल्बी काउंटी में, बर्फ के भार से चीड़ के पेड़ टूट गए, जिससे बिजली की लाइनें गिर गईं। काउंटी के 16,000 निवासियों में से लगभग एक तिहाई आबादी को बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें | अमेरिका की मध्यस्तता में खत्म हुई रूस-यूक्रेन की शांति वार्ता, क्या निकला कोई हल

13,000 फ्लाइट्स कैंसिल

FlightAware के अनुसार शनिवार और रविवार को मिलाकर 13,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं। ओक्लाहोमा सिटी के विल रोजर्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और रविवार सुबह की भी सभी उड़ानें भी रद्द कर दी गईं हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़अमेरिका में तबाही मचा रहा है बर्फीला तूफान, बिजली गुल, 13000 फ्लाइट्स कैंसिल
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़अमेरिका में तबाही मचा रहा है बर्फीला तूफान, बिजली गुल, 13000 फ्लाइट्स कैंसिल