Uttarakhand Red Alert: उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Uttarakhand Red Alert: उत्तराखंड में भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बाढ़ का खतरा है। ये चेतावनी 3 सितंबर तक प्रभावी रहेगी…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड2 Sep 2025, 01:53 PM IST
उत्तराखंड में बाढ़ का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बाढ़ का अलर्ट जारी

Uttarakhand Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपदों के लिए चौबीस घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी तरह राज्य के कतिपय स्थानों में भारी वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने तथा बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार इन जनपदों के अंतर्गत, ये चेतावनी फिलहाल आज सुबह 10:19 बजे से बुधवार 03 सितम्बर, सुबह 10:19 बजे तक के लिए है। जिसमें हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे अथवा बिजली गिरने, बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | यमुना में उफान, जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली की इन जगहों पर बाढ़ का खतरा

अगले 24 घंटे बेहद नाजुक

इसके अतिरिक्त, मौसम विज्ञान विभाग की हाईड्रोमेट डिवीजन l, नई दिल्ली द्वारा भी जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के जनपद अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी के कतिपय स्थानों में भारी वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने तथा बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

चारधाम यात्रा पर भी रोक

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को पांच सितंबर तक स्थगित रखे जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल वे यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Uttarakhand Red Alert: उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
More