वसई-विरार में 7 दिनों तक पानी का संकट, जानिए किस इलाके में कब होगी पानी की कटौती

Vasai Virar Water Cut: वसई-विरार महानगर पालिका ने 4 से 10 अप्रैल तक पानी में कटौती का ऐलान किया है। महानगर पालिका प्रशासन ने लोगों से पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने और जरूरत के हिसाब से इसे स्टोर करने की अपील की है। आइये जानते हैं पानी की क्यों कटौती हो रही है।

Jitendra Singh
अपडेटेड2 Apr 2026, 06:07 PM IST
Vasai Virar Water Cut: चरणबद्ध तरीके से पानी की कटौती की जाएगी।
Vasai Virar Water Cut: चरणबद्ध तरीके से पानी की कटौती की जाएगी।

Vasai Virar Water Cut: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मुंबई में तो आमतौर पर गर्मी रहती है। यहां ठंड कम पड़ती है। इस बीच मुंबई से सटे वसई-विरार के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। वसई विरार महानगर पालिका ने 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पानी की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। प्रशासन की ओर से चरणबद्ध तरीके से पानी की सप्लाई पर रोक लगाई जाएगी। हर इलाके में 24 घंटे का शटडाउन किया जाएगा। इससे शहर में करीब 150 मिलियन लीटर (MLD) पानी की कमी होगी।

NDTV मराठी में छपी खबर के मुताबिक, वसई विरार महानगर पालिका प्रशासन ने लोगों से पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने और जरूरत के हिसाब से इसे स्टोर करने की अपील की है। महानगर पालिका ने कहा है कि सूर्या जलापूर्ति योजना के तकनीकी काम के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

यह भी पढ़ें | स्पैम कॉल से मुक्ति के लिए TRAI ने दिया यह सुझाव, करें यह काम

किस इलाके में किस दिन नहीं आएगा पानी

  • 4 अप्रैल को विरार पूर्व और पश्चिम में
  • 5 अप्रैल को नालासोपारा पूर्व और पश्चिम में
  • 6 अप्रैल को नवघर, वसई में
  • 7 अप्रैल को विरार पूर्व और पश्चिम में
  • 8 अप्रैल को नालासोपारा पूर्व और पश्चिम में
  • 9 अप्रैल को नवघर, वसई में
  • 10 अप्रैल को विरार पश्चिम और नालासोपारा पश्चिम में

View full Image
वसई-विरार महानगर पालिका प्रेस नोट
यह भी पढ़ें | PM मोदी की ईरान जंग पर CMs के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पृथ्वीराज बी. पी. बने वसई-विरार महानगर पालिका के कमिश्नर

पृथ्वीराज बी. पी. ने बुधवार को वसई-विरार महानगर पालिका का नया कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले मनोज कुमार सूर्यवंशी इस पद पर थे। नए कमिश्नर ने साफ किया कि वे बेसिक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रांसपेरेंसी और एनवायरनमेंटल कंजर्वेशन पर खासतौर से ध्यान देंगे। उन्होंने शहर के प्लान्ड डेवलपमेंट के जरिए वसई-विरार को 'ग्रोथ हब' के तौर पर डेवलप करने का अपना संकल्प भी जताया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़वसई-विरार में 7 दिनों तक पानी का संकट, जानिए किस इलाके में कब होगी पानी की कटौती
More