Vikram-1 Rocket Launch: 35 मिनट की देरी के बाद Vikram-1 की सफल उड़ान, भारत ने रचा अंतरिक्ष में इतिहास

देश के पहले निजी विकसित ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' का प्रक्षेपण 35 मिनट की देरी के बाद हुआ। हालांकि इसरो ने लिफ्ट ऑफ को सामान्य बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Jul 2026, 01:42 PM IST
Vikram-1 ने भरी सफल उड़ान
Vikram-1 ने भरी सफल उड़ान

Vikram-1 Rocket Launch: देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल श्रेणी के रॉकेट 'विक्रम-1' का शनिवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार) से सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया गया। ये उड़ान किसी तकनीकी खराबी की वजह से 35 मिनट की देरी से हुई, लेकिन प्रक्षेपण सफल रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रक्षेपण के तुरंत बाद कहा कि लिफ्ट ऑफ सामान्य रहा है।

कितने बजे लॉन्च हुआ रॉकेट?

करीब 36 घंटे की निर्बाध उलटी गिनती पूरी होने के बाद 22 मीटर ऊंचे और 40 टन वजनी रॉकेट का प्रक्षेपण निर्धारित था लेकिन स्वचालित प्रक्षेपण अनुक्रम शुरू होने के बाद तकनीकी खामी का पता चलने पर इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया। खामी दूर होने के बाद सभी प्रणालियों की अंतिम जांच के लिए 20 मिनट की नयी उलटी गिनती शुरू की गयी, जिसके बाद रॉकेट ने दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर बादलों से घिरे आसमान के बीच पहले प्रक्षेपण ने परिसर से उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें | नॉमिनी के लिए खुशखबरी! AMFI के नए नियमों से आसान होगा म्यूचुअल फंड क्लेम

रॉकेट के लगभग 14 मिनट की उड़ान के बाद 60 डिग्री के झुकाव के साथ पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है। मिशन नियंत्रण केंद्र में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन तथा विक्रम-1 का निर्माण करने वाली निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के वैज्ञानिक मिशन की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 18 जुलाई 2026: सोने-चांदी की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम-1 मिशन को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह मिशन देश के युवाओं की प्रतिभा, संकल्प और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करता है तथा यह भी दर्शाता है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधार नवाचार और उद्यम के लिए नये अवसर खोल रहे हैं। मिशन के प्रतीकात्मक पेलोड में प्रधानमंत्री के हस्तलिखित संदेश वाला एक पोस्टकार्ड भी शामिल है, जिस पर "वंदे मातरम्" लिखा हुआ है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Vikram-1 Rocket Launch: 35 मिनट की देरी के बाद Vikram-1 की सफल उड़ान, भारत ने रचा अंतरिक्ष में इतिहास
More