Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में हुई वापसी, 15 साल बाद दिल्ली की टीम में हुए शामिल

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली और ऋषभ पंत को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की संभावित टीम में शामिल किया गया है। कोहली 15 साल बाद दिल्ली के लिए लौटे हैं और हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड12 Dec 2025, 04:25 PM IST
विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी
विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऋषभ पंत को 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विजय हजारे राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की संभावित टीम में शामिल किया गया है।

कोहली ने हाल ही में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता के बारे में बताया, जिससे 15 साल बाद दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2010 में सर्विसेज के खिलाफ टूर्नामेंट में खेला था और इस सीजन में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें | सर्दियों में झटपट बनाएं ये देसी सूप, आपके लड़खड़ाते पैरों को मिलेगी नई जान…

घरेलू मैच खेलेंगे कोहली

कोहली और रोहित शर्मा, जो भारत की टेस्ट और टी-20 टीम से संन्यास ले चुके हैं, अब केवल एकदिवसीय प्रारुप में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधत्व करते है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन सभी फिट खिलाड़ियों को निर्देश दिया है जो दूसरे टूर्नामेंट में शामिल नहीं हैं, वे घरेलू मुकाबलों में हिस्सा लें, जिससे कोहली के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें | इस भारतीय सैंडल की कीमत होगी 83000 रुपये, जानिए क्या है खास

कहां-कहां होंगे मैच?

दिल्ली के सभी सात मैचों की बेंगलुरु मेजबानी करेगा, जिसमें दो गेम चिन्नास्वामी स्टेडियम में और पांच अलूर में होंगे। टीम अपने अभियान की शुरुआत आंध्र प्रदेश के खिलाफ करेगी। कोहली हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद इस टूर्नामेंट में आ रहे हैं। उन्होंने दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक सहित 302 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया था। कोहली 2025 में 13 एकदिवसीय मैचों में 651 रन के साथ रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, उनके परिवार के सदस्यों और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने रविवार को यहां श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारतीय टीम ने शनिवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में हुई वापसी, 15 साल बाद दिल्ली की टीम में हुए शामिल
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में हुई वापसी, 15 साल बाद दिल्ली की टीम में हुए शामिल