Explained: दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने किया Water ATM का उद्घाटन, जानिए कैसे मिलेगा पानी

Water ATM: देश की राजधानी दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने एयू ब्लॉक, पीतमपुरा में 'वॉटर एटीएम' का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड22 Apr 2026, 12:32 PM IST
Water ATM: कार्ड से रोजाना 20 लीटर पानी फ्री में मिलेगा।
Water ATM: कार्ड से रोजाना 20 लीटर पानी फ्री में मिलेगा।

Water ATM: दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस समय ठंडे पानी की मांग ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अब यात्रियों को प्यास से परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजधानी में लोगों को साफ और ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए वॉटर एटीएम की शुरुआत कर दी गई है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज (22 अप्रैल 2026) पीतमपुरा के A-U ब्लॉक में 'वॉटर ATM' का उद्घाटन किया। यह कदम हित एक्शन प्लान 2025 के तहत उठाया गया है। इसका मकसद लोगों को गर्मी से राहत देना और स्वस्थ सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वॉटर एटीएम के उद्घाटन के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने जनता को वॉटर ATM कार्ड भी बांटे। इससे लोग आसानी से शुद्ध पेयजल प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह पहल शहरी इलाकों में स्वच्छ पानी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इन वॉटर एटीएम को 5-स्टेज RO तकनीक से लैस किया गया है। इससे उच्च गुणवत्ता का पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा।

रोजाना मिलेगा 20 लीटर पानी

सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को रोजाना कार्ड के जरिए 20 लीटर शुद्ध ठंडा पानी मिलेगा। इससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि वॉटर एटीएम कार्ड के लिए बड़े - बडे़ RO प्लांट लगाए हैं। प्रत्येक एटीएम की हर घंटे करीब 2000 लीटर शुद्ध पानी देने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें | कैसे माफ होगा दिल्लीवालों के पानी के बिल पर लगा जुर्माना? यहां जानिए तरीका

इससे उन इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति चुनौती बनी रहती है। ये आरओ प्लांट लोगों के जीवन की दशा और दिशा बदलने वाला है, बिना किसी पैसे के ये पानी लोगों को मिलने वाला है।

दिल्ली सरकार ने 9000 करोड़ रुपये का किया प्रावधान

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने 9,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, ताकि हर घर तक साफ और सुरक्षित पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने इसे विकसित दिल्ली के निर्माण की बुनियाद बताते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

जानिए वॉटर एटीएम क्या है

वॉटर एटीएम एक ऐसी स्वचालित मशीन होती है, जहां से आम लोग बहुत ही कम कीमत पर साफ पानी प्राप्त कर सकते हैं। यह मशीन बैंक के एटीएम की तरह ही काम करती है, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पैसे की जगह पानी मिलता है। उपयोगकर्ता सिक्कों, स्मार्ट कार्ड या डिजिटल भुगतान के माध्यम से पानी ले सकते हैं। इस व्यवस्था ने पानी की उपलब्धता को आसान और सुलभ बना दिया है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर फर्जी बिल, पेमेंट से पहले पढ़ लें ये खबर

वॉटर एटीएम में आधुनिक जल शुद्धिकरण तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसमें रिवर्स ऑस्मोसिस (RO), अल्ट्रावायलेट (UV) और अल्ट्राफिल्ट्रेशन (UF) जैसी प्रक्रियाओं के जरिए पानी को पूरी तरह से साफ किया जाता है। यह तकनीक पानी में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और हानिकारक तत्वों को हटाकर उसे पीने योग्य बनाती है। इसके बाद शुद्ध पानी को सुरक्षित टैंकों में संग्रहित किया जाता है, जहां से उपभोक्ता इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद है वॉटर एटीएम

स्वास्थ्य के लिहाज से भी वॉटर एटीएम बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियां भारत में एक बड़ी समस्या हैं। साफ पानी की उपलब्धता से कई बीमारियों को काफी हद तक रोका जा सकता है। वॉटर एटीएम लोगों को सुरक्षित पानी प्रदान कर स्वास्थ्य जोखिम को कम करने में मदद करता है। सरकार और निजी कंपनियों के सहयोग से देश के विभिन्न हिस्सों में वॉटर एटीएम तेजी से लगाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, स्कूल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इनकी स्थापना की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत स्तर पर वॉटर एटीएम लगाए जा रहे हैं, जिससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी स्वच्छ पानी मिल सके।

यह भी पढ़ें | दिल्ली वालों पानी भर कर रख लें! दो दिन सप्लाई बाधित, ये इलाके होंगे प्रवाभित

वॉटर एटीएम कैसे काम करता है

जब यूजर्स सिस्टम पर कार्ड टैप करते हैं तो यूनिट पहचान और कार्ड बैलेंस की पुष्टि करती है। इसके बाद ऑटोमेटिक मशीन से पानी निकलना शुरू हो जाता है। यह 24x7 एटीएम सिस्टम सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ताओं को चौबीसों घंटे पानी उपलब्ध रहे। वाटर-एटीएम कार्ड को आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली में लोगों को कार्ड के जरिए फ्री में वॉटर एटीएम से पानी मिल रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Explained: दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने किया Water ATM का उद्घाटन, जानिए कैसे मिलेगा पानी
More