
Aaj ka mausam: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल रही है। कई जगह तापमान तेजी से नीचे चला गया है। इसकी वजह से न सिर्फ दृश्यता प्रभावित हुई बल्कि लोगों को ठिठुरन भी बढ़कर महसूस हुई।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में बुधवार की सुबह ऐसा लगा जैसे पूरा इलाका धुंध में गायब हो गया हो। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 6 से 10°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 30 नवंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23-25°C और न्यूनतम 8-10°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है।
IMD के अनुसार 1 दिसंबर से ठंड एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है। तापमान 7°C से नीचे जा सकता है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी 20°C से नीचे पहुंचने की उम्मीद है। सुबह के समय कोहरा और तेज़ हो सकता है।
तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के कारण दक्षिण भारत में बारिश बढ़ने वाली है। IMD के मुताबिक 30 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश की सम्भावना है। 2 दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। 30 नवंबर को तटीय तमिलनाडु में कुछ जगह अत्यधिक भारी बारिश और 1 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
IMD के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में रात का तापमान 2–4°C तक गिर सकता है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में तापमान फिलहाल सामान्य रहेगा, लेकिन उसके बाद यहां भी न्यूनतम तापमान में 2–3°C की गिरावट दिख सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन आने वाले दिनों में हल्की बढ़त और कमी देखने को मिल सकती है।
30 नवंबर को ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि कई जगह सुबह घना कोहरा भी बन सकता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.