Aaj ka mausam: मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक बारिश और बर्फबारी

Aaj ka mausam: सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में तेज बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। 

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Oct 2025, 01:28 PM IST
दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक बारिश और बर्फबारी
दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक बारिश और बर्फबारी(HT)

Aaj ka mausam: नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत मौसम के बदले मिजाज के साथ हुई। सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने राजधानी के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में येलो अलर्ट जारी किया गया था, जबकि गुरुग्राम में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। भारी बारिश की वजह से कई जगह यातायात प्रभावित हुई।

पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब दिल्ली-NCR में दिखने लगा है। इसके चलते बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं अब रफ्तार पकड़ेंगी।

जयपुर में जलभराव

राजस्थान के जयपुर शहर में भी लगातार तेज बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। स्थानीय प्रशासन को जल निकासी के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

गुलमर्ग की कोंगदूरी पहाड़ियों में ताजा हिमपात हुआ है। वहीं उधमपुर और डोडा के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इसी के साथ अब पहाड़ी इलाकों में मौसम ने ठंड की दस्तक दे दी है।

हिमाचल में मौसम की पहली बर्फबारी

कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। लाहौल में भी नवंबर की शुरुआत में ही बर्फबारी ने दस्तक दे दी है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में उत्साह है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Aaj ka mausam: मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक बारिश और बर्फबारी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Aaj ka mausam: मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक बारिश और बर्फबारी