
ऑकलैंड: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। ऑकलैंड में आयोजित इस समारोह में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी भाग लिया। पीएम मोदी के संबोधन से पहले उन्होंने वहां रह रहे भारतीयों के लिए जो बातें कहीं, वो भारत और भारतीयों से खुन्नस खाने वाले हर किसी की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। लगभग 11 मिनट के अपने भाषण में कीवी पीएम भारतीय प्रवासियों की देर तक प्रशंसा करते रहे।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने अपने भाषण में कहा कि भारतीयों के बिना न्यूजीलैंड आज वैसा नहीं हो पाता जैसा है। उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि हमारा कीवी भारतीय (न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय) समुदाय न्यूजीलैंड के लिए जो करता है, उससे आप सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं। आपने (भारतीयों ने) हमारे देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध किया है। और, आपके बिना निश्चित रूप से न्यूजीलैंड आज वह नहीं होता, जो आज हम हैं।’
लक्सन ने विस्तार से बताया कि उनके मन में भारतीयों के लिए इतना सम्मान क्यों है। उन्होंने कहा, 'हम ऐसे देश हैं जहां तरह-तरह की संस्कृतियां हैं। यहां लोग बहुत मेहनती हैं। वो अपने, अपने परिवार, अपने समुदाय के लिए भविष्य की उम्मीदों, साकारात्मक दृष्टिकोण और दृढ़ विश्वास से लबालब हैं। मैं यह देखता हूं। मैं देखता हूं कि आप जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कितनी मेहनत करते हैं।'
उन्होंने कहा कि भारतीय लंबे समय तक काम करते हैं, दो-तीन नौकरियां करते हैं ताकि उनके खाते में पहली बार पैसा जमा हो सके या फिर वो अपना पहला बिजनेस खड़ा कर सकें या अपने बच्चों को वैसे अवसर दे सकें जो उन्हें कभी नहीं मिल सका। लक्सन ने कहा कि अब तो उनके पास आंकडे़ भी हैं।
उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी ये बातें सिद्ध करने के लिए आंकड़े भई हैं। इसी सप्ताह एक बड़ी रिपोर्ट ने कहा कि हमारा 3.30 लाख कीवी भारतीय समुदाय अब हर वर्ष हमारी अर्थव्यवस्था में 37 अरब डॉलर का योगदान कर रहा है। यह हमारी जीडीपी का 9% है। इससे यहां 2.20 लाख नौकरियों को समर्थन मिलता है।'
कीवी पीएम ने भारतीयों के बारे में आगे कहा, ‘आप न्यूजीलैंड के समाज में हर मोर्चे पर सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। आपकी युवा आबादी है, आप धनवान हैं और आपने बेहतर शिक्षा भी हासिल कर रखी है। लेकिन मैं बताता हूं कि सच में आप क्या-क्या कर रहे हैं। आपका योगदान सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के जीवन में बताऊंगा। भले ही कोई ध्यान दे या नहीं, लेकिन आप हर किसी की जिंदगी में दाखिल हैं।’
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय नर्स के रूप में रात में न्यूजीलैंड में उन माओं का हाथ थामती हैं जिनके बच्चे नाइट शिफ्ट के कारण घर में नहीं रह पाते। भारतीय डॉक्टर के रूप में अहले सुबह तीन बजे इमर्जेंसी डिपार्टमेंट संभाल रहे होते हैं।
उन्होंने कीवी भारतीयों के लिए आगे कहा, 'यह वही डेयरी मालिक हैं जो आपका नाम और आपका ऑर्डर जानते हैं और गली के आखिर में रात में भी दुकानें खोले रखते हैं। ये वही परिवार हैं जिन्होंने एक छोटे से बिजनेस में दांव लगाए, रिस्क लिए और अब आपके पड़ोसियों को सैलरी देते हैं। ये आपके लोकल अकाउंटेंट हैं जो आपके फाइनेंस और सबसे जरूरी बात, आपके टैक्स रिटर्न को संभालने में मदद करते हैं। ये वही इंजीनियर हैं जो उन सड़कों का डिजाइन बनाते हैं जिन पर आपकी गाड़ियां फर्राटे भरती हैं। ये वही आईटी स्पेशलिस्ट हैं जो आपके बैंक और हॉस्पिटल खुले रखते हैं।'
कीवी पीएम ने आगे कहा, ‘ये वही टीचर हैं जो हर सुबह आपके बच्चों के सामने होते हैं। हर दिन, हजारों शांत तरीकों से, जिन पर हममें से ज्यादातर लोग शायद ही कभी ध्यान देते हों, यही समुदाय, यानी इंडियन-कीवी समुदाय, उस न्यूजीलैंड को मजबूती देने में मदद कर रहा है जिस पर हम सभी निर्भर हैं। और यही असली योगदान है। आप हर न्यूजीलैंडवासी के लिए एक बेहतरीन मिसाल और प्रेरणा हैं। इसलिए, अपनी तरफ से, अपनी सरकार की तरफ से और न्यूजीलैंड की तरफ से, मैं आज रात यहां मौजूद आप सभी से बस इतना ही कहना चाहता हूं- धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद। देवियों और सज्जनों, धन्यवाद।’
जैसे व्यक्ति की प्रकृत्ति होती है, उनकी एक छवि होती है, उनके प्रति एक धारणा होती है, उसी प्रकार राष्ट्र की भी प्रकृत्ति, छवि और धारणा होती है। भारत और पाकिस्तान को ही ले लीजिए। एक तरफ भारत के लोग अपनी सामंजस्यपूर्ण स्वाभाव के लिए दुनियाभर में सराहे जाते हैं, तो दूसरी ओर पाकिस्तानी दुनियाभर में हर तरह की समस्या पैदा करने के लिए बदनाम हैं। पाकिस्तान में रह रहे पाकिस्तानी हों या वो जो विदेश जा बसे, सभी को भारतीयों को पूरी दुनिया में मिल रहे सम्मान और उनके समुदाय को मिल रहे दुत्कार से बड़ी चिढ़ होती है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की ये बातें वाकई पाकिस्तानियों की ये चिढ़ और बढ़ा देंगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.