India vs SA T20 Series: आज भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरा T20, मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

India vs SA T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबर है। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस 6:30 पर होगा। जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच स्ट्रीमिंग।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड14 Dec 2025, 02:35 PM IST
भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरा T20, लाइव कहां और कैसे देखें? (फाइल फोटो)
भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरा T20, लाइव कहां और कैसे देखें? (फाइल फोटो)

India vs South Africa T20 Series: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया हर मैच को जवाब और सुधार का मौका मान रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। दो मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है और अब नजरें टिकी हैं धर्मशाला पर, जहां तीसरा टी20 खेला जाएगा। यह मैच आज रविवार 14 दिसंबर को होगा और दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

कब और कहां होगा मैच?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मुकाबला आज 14 दिसंबर को एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा। फैंस के लिए यह वीकेंड की परफेक्ट क्रिकेट शाम बनने वाली है।

टीवी और ऑनलाइन पर कहां देखें लाइव मैच?

जो दर्शक टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने वालों के लिए इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

इंडिया की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका की टीम

एडन मारक्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फेरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया।

सीरीज फिलहाल बराबरी पर है, ऐसे में धर्मशाला का मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। भारत जहां अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन को मजबूत करना चाहेगा, वहीं साउथ अफ्रीका जीत हासिल कर बढ़त बनाने की कोशिश करेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़India vs SA T20 Series: आज भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरा T20, मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़India vs SA T20 Series: आज भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरा T20, मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
OPEN IN APP