White House shooting: कोने से आया और दनादन चला दी गोलियां… व्हाइट हाउस के पास बड़ा हमला, दो सैनिक गंभीर

White House shooting: संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल और बाउजर ने कहा कि नेशनल गार्ड के दोनों सदस्यों की हालत गंभीर है, उनका उपचार किया जा रहा है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड27 Nov 2025, 09:35 AM IST
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के दो सैनिकों को गोली मारी गई
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के दो सैनिकों को गोली मारी गई

White House shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर गोलीबारी हुई। इसमें वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्य घायल हो गए। इस घटना ने शहर में सुरक्षा और नेशनल गार्ड की मौजूदगी को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है।

कैसे हुई घटना?

बुधवार को हुए हमले में दो सैनिकों को गोली लगी। वॉशिंगटन की मेयर मयूरियल बाउजर ने इसे सुनियोजित हमला बताया। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल और बाउजर ने कहा कि नेशनल गार्ड के दोनों सदस्यों की हालत गंभीर है, उनका उपचार किया जा रहा है।

विवाद और बहस

वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड की तैनाती पहले से ही विवाद का मुद्दा रही है। अदालतों और सार्वजनिक नीति पर इसको लेकर बहस जारी है। यह विवाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा अपराध रोकने के लिए सेना के इस्तेमाल से जुड़ा है।

कैसे हुई घटना?

वाशिंगटन पुलिस के कार्यकारी सहायक प्रमुख जेफरी कैरोल ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि हमलावर एक ‘कोने से आया’ और वीडियो फुटेज के अनुसार उसने सैनिकों को देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।

वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने शुरुआत में कहा था कि सैनिकों की मौत हो गई है, लेकिन बाद में उन्होंने बयान वापस लेते हुए कहा कि उनके कार्यालय को ‘परस्पर विरोधाभासी खबरें’ मिल रही हैं।

एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध को भी गोली लगी है लेकिन ऐसा बताया गया है कि उसकी चोटें जानलेवा नहीं हैं।

ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई

गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने तुरंत 500 और नेशनल गार्ड सदस्यों को वाशिंगटन भेजने का आदेश दिया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अतिरिक्त सैनिक भेजने के लिए कहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़White House shooting: कोने से आया और दनादन चला दी गोलियां… व्हाइट हाउस के पास बड़ा हमला, दो सैनिक गंभीर
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़White House shooting: कोने से आया और दनादन चला दी गोलियां… व्हाइट हाउस के पास बड़ा हमला, दो सैनिक गंभीर