Who is Netra Mantena: कौन हैं नेत्रा मंटेना? शादी में शामिल होंगे ऋतिक से रणबीर कपूर तक, जानिए कौन हैं दूल्हा

राजस्थान के उदयपुर में नेत्रा मंटेना की शादी में 600 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक होंगे, जिसमें संगीत की दुनिया के मशहूर नाम भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है….

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड21 Nov 2025, 04:00 PM IST
कौन हैं नेत्रा मंटेना?
कौन हैं नेत्रा मंटेना?

Who is Netra Mantena: राजस्थान के उदयपुर में अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी होने वाली है जिसमें दुनियाभर की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा राजनीति तथा उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार भारतीय मूल के वामसी गडिराजू और नेत्रा मंटेना ने अपने विवाह समारोह के लिए ‘झीलों के शहर’ उदयपुर को चुना है। विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे। ये कार्यक्रम विख्यात उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक तथा जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं।

यह भी पढ़ें | आपके पास हैं दो आधार कार्ड? क्या हो सकते हैं इसके परिणाम, जानिए क्या करें

कौन-कौन है गेस्ट लिस्ट में शामिल

इस शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भी 21 नवंबर को सपरिवार उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है और वह चार दिन यहां रुकेंगे। समारोह में संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।सूत्रों के अनुसार 600 मेहमानों में ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और रणबीर कपूर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं।

कौन हैं नेत्रा मंटेना?

नेत्रा मंटेना अमेरिका के दवा क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना और पद्मा मंटेना की बेटी हैं। वह वामसी गडिराजू के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी जो मूल रूप से दक्षिण भारत के हैं और कई वर्षों से अमेरिका में बसे हुए हैं।विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सिटी पैलेस के जनाना महल में 21 नवंबर को ‘म्यूजिक नाइट’ होगी। हल्दी की रस्म 22 नवंबर को होगी और इसके बाद 23 नवंबर की सुबह जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और उसी शाम प्रीतिभोज होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Who is Netra Mantena: कौन हैं नेत्रा मंटेना? शादी में शामिल होंगे ऋतिक से रणबीर कपूर तक, जानिए कौन हैं दूल्हा
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Who is Netra Mantena: कौन हैं नेत्रा मंटेना? शादी में शामिल होंगे ऋतिक से रणबीर कपूर तक, जानिए कौन हैं दूल्हा