Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन? भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Nitin Nabin: भाजपा ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड14 Dec 2025, 08:32 PM IST
नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व को लेकर एक अहम कदम सामने आया है। रविवार को पार्टी ने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इस फैसले को पार्टी के भीतर पीढ़ीगत बदलाव और भविष्य की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।

कौन हैं नितिन नबीन

45 वर्षीय नितिन नबीन, दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रह चुके थे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, नबीन एक ऊर्जावान, वैचारिक रूप से मजबूत और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं।

पांच बार रह चुके हैं विधायक

नितिन नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं और अभी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फिलहाल वह नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार में मंत्री हैं और सड़क निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं। पार्टी का मानना है कि उनका प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

भाजपा नेताओं के अनुसार, बिहार सरकार में मंत्री के रूप में नबीन का कार्यकाल और छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी के तौर पर उनकी जिम्मेदारी सराहनीय रही है। इन भूमिकाओं में उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता साफ तौर पर दिखी है।

संसदीय बोर्ड का फैसला

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी कर कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन के मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी बनने की संभावना है और पार्टी नेताओं के अनुसार, वह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा नेताओं में से एक हैं।

नड्डा का कार्यकाल और विस्तार

गौरतलब है कि जेपी नड्डा को जनवरी 2020 में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। वह अपना निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव तक उन्हें विस्तार दिया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए उन्हें मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि नबीन का संगठनात्मक अनुभव, विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली पार्टी को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी नबीन को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने इसे संगठन और राष्ट्र निर्माण के लिए एक मजबूत कदम बताया।

नितिन नबीन की नियुक्ति भाजपा में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। युवा और ऊर्जावान नेतृत्व पर पार्टी का भरोसा दिखाता है कि आने वाले समय में संगठन और भी मजबूत होगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन? भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन? भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी